Rajathan Diwas 2026: खैरथल में ‘विकसित राजस्थान रन’ का आयोजन, एडीएम शिवपाल जाट ने दिखाई हरी झंडी

SHARE:

Ncrkhabar@Khairthal-Tijara. राजस्थान दिवस (Rajastahan Diwas) के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन की ओर से रविवार सुबह खैरथल में “विकसित राजस्थान रन” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खैरथल से हुई, जहां अतिरिक्त जिला कलक्टर शिवपाल जाट और भाजपा जिला अध्यक्ष महासिंह चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रन को रवाना किया।

“विकसित राजस्थान रन” पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से शुरू होकर रेलवे फाटक, तिरंगा मार्केट और लक्ष्मी नारायण मंदिर मार्ग से होते हुए जिला सचिवालय खैरथल-तिजारा पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान शिक्षा विभाग के अधिकारी, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट-गाइड, कॉलेजों के छात्र-छात्राओं और बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं और आमजन में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा विकसित राजस्थान के संकल्प को मजबूत करना रहा। प्रतिभागियों ने दौड़ के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और प्रदेश के विकास में योगदान देने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद आयुक्त मुकेश शर्मा, कनिष्ठ अभियंता, शारीरिक शिक्षक हरवीर भड़ाना सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। आयोजन में युवाओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिली, जिससे कार्यक्रम उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

खैरथल में राजस्थान दिवस पर आयोजित “विकसित राजस्थान रन” को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते एडीएम शिवपाल जाट व भाजपा जिला अध्यक्ष महासिंह चौधरी।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 0 0 4
Users Today : 3
Total Users : 4580047
Views Today : 15
Total views : 4602101
Read More