
Business@ncrkhabar. com-Bhiwadi.भिवाड़ी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (Bhiwadi Manufacturers Association – BMA) की ओर से सोमवार को भिवाड़ी पुलिस अधीक्षक आईपीएस प्रशांत किरण का जयपुर तबादला होने पर उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस दौरान उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में बीएमए के अध्यक्ष चौधरी जसबीर सिंह राणा और मानद सचिव जी.एल. स्वामी ने पुलिस अधीक्षक प्रशांत किरण का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर साफा पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बीएमए अध्यक्ष चौधरी जसवीर सिंह राणा ने कहा कि एसपी प्रशांत किरण के कार्यकाल में भिवाड़ी क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के साथ उद्योगों की सुरक्षा और पुलिस-उद्योग संवाद को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके सहयोगात्मक रवैये से उद्योग जगत को काफी राहत मिली। इस दौरान बीएमए के उपाध्यक्ष अनुपम शुक्ला, राजबीर सिंह, अजित सिंह देशवाल, अरुण त्यागी सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में सभी ने प्रशांत किरण को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।



Users Today : 189
Total Users : 4575939
Views Today : 234
Total views : 4596801



