Bhiwadi Marathon 2026: 5 अप्रैल को वेदांता फार्म्स से होगी शुरुआत, 10KM, 5KM और 3KM दौड़ में दौड़ेंगे धावक

SHARE:

Sports@ncrkhahar. com-Bhiwadi.शहर में फिटनेस और खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 5 अप्रैल को भिवाड़ी मैराथन  का आयोजन किया जाएगा। मैराथन की शुरुआत वेदांता फार्म्स, भिवाड़ी से होगी। इस आयोजन का उद्देश्य भिवाड़ी को फिटनेस हब बनाना और युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करना है।

भिवाड़ी मैराथन के आयोजक सुनील योगी ने बताया कि यह मैराथन पिछले पांच वर्षों की लगातार मेहनत का परिणाम है। मैराथन में अलग-अलग श्रेणियों में दौड़ आयोजित की जाएगी, जिसमें शहर के युवा, बच्चे, महिलाएं और वरिष्ठ नागरिक भी भाग ले सकेंगे। उन्होंने शहरवासियों से इस मैराथन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।

नाहटा फाउंडेशन के ट्रस्टी पार्षद अमित नाहटा ने बताया कि उनकी संस्था मैराथन की टाइटल स्पॉन्सर है और फाउंडेशन हमेशा खेलों को बढ़ावा देने व प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करता रहा है। उन्होंने बताया कि मैराथन में 10 किलोमीटर, 5 किलोमीटर, 3 किलोमीटर और व्हीलचेयर (500 मीटर) श्रेणियां रखी गई हैं। 10 किमी दौड़ सुबह 5:45 बजे, 5 किमी दौड़ सुबह 6:30 बजे, 3 किमी दौड़ सुबह 7:15 बजे तथा व्हीलचेयर रेस सुबह 8:00 बजे शुरू होगी। प्रतियोगिता में विजेताओं को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। 10 किमी श्रेणी में प्रथम पुरस्कार 11,000 रुपये, द्वितीय 5,100 रुपये और तृतीय 3,100 रुपये रखा गया है। इसके अलावा 5 किमी और 3 किमी श्रेणी में भी अलग-अलग पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है। 40 प्लस और 50 प्लस आयु वर्ग के प्रतिभागियों के लिए भी विशेष पुरस्कार रखे गए हैं। मैराथन का रूट वेदांता फार्म्स से भिवाड़ी बायपास तक निर्धारित किया गया है। आयोजकों ने शहरवासियों से इस मैराथन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।

 

भिवाड़ी मैराथन की तैयारियों की जानकारी
देते नाहटा फाउंडेशन के ट्रस्टी व पार्षद अमित नाहटा एवं सुनील योगी।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 0 0 4
Users Today : 3
Total Users : 4580047
Views Today : 12
Total views : 4602098
Read More