मॉडर्न पब्लिक स्कूल में साइबर सुरक्षा व POCSO पर जागरूकता सत्र आयोजित, साइबर दुनिया में सतर्कता ही सुरक्षा की कुंजी, बच्चों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना जरूरी” – न्यायिक मजिस्ट्रेट किरण राठी

SHARE:

Education@ncrkhabar. com-Bhiwadi. डिजिटल युग में बच्चों की सुरक्षा और जागरूकता को प्राथमिकता देते हुए मॉडर्न पब्लिक स्कूल, भिवाड़ी में मंगलवार को कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों के लिए साइबर सुरक्षा एवं पॉक्सो (POCSO) अधिनियम विषय पर एक जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में न्यायिक मजिस्ट्रेट किरण राठी मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुईं और विद्यार्थियों को कानूनी जानकारी सरल व प्रभावी ढंग से दी।

अपने संबोधन में न्यायिक मजिस्ट्रेट राठी ने कहा कि “साइबर दुनिया में सतर्कता ही सुरक्षा की कुंजी है, बच्चों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना जरूरी है।” उन्होंने विद्यार्थियों को साइबर बुलिंग, ऑनलाइन स्टॉकिंग और डाटा प्राइवेसी के खतरों के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही यह भी समझाया कि सोशल मीडिया और इंटरनेट का उपयोग करते समय व्यक्तिगत जानकारी साझा करने में सावधानी बरतनी चाहिए।

उन्होंने पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अनुचित हरकत या असहज स्थिति में तुरंत अभिभावकों, शिक्षकों या संबंधित अधिकारियों को सूचित करना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी दिखाते हुए कई प्रश्न पूछे, जिनका न्यायिक मजिस्ट्रेट ने सहज भाषा में समाधान किया। इस सत्र ने विद्यार्थियों को न केवल कानूनी जानकारी दी, बल्कि उन्हें आत्मविश्वास और सतर्कता का संदेश भी दिया।

विद्यालय प्रबंधन ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर संतोष व्यक्त करते हुए न्यायिक मजिस्ट्रेट किरण राठी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं और भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रहेगा।

 

 

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 0 0 4
Users Today : 3
Total Users : 4580047
Views Today : 12
Total views : 4602098
Read More