
Ncrkhabar@Bhiwadi.राजस्थान एंबुलेंस 108 कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह शेखावत ने खैरथल-तिजारा जिले का दौरा कर मुंडावर सीएचसी में कार्यरत एंबुलेंस पायलट कैलाश के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। हाल ही में कैलाश की अपने मकान की छत से गिरने के कारण मृत्यु हो गई थी, जिससे एंबुलेंस कर्मचारियों में शोक की लहर है।
प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह शेखावत जिला स्टाफ के साथ मृतक के गांव बागोर (किशनगढ़ बास) पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान अलवर एवं खैरथल-तिजारा जिले के कर्मचारियों की ओर से परिवार को ₹71 हजार की आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई।
कैलाश वर्ष 2008 से एंबुलेंस सेवा से जुड़े हुए थे और लंबे समय से अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनके आकस्मिक निधन से सहकर्मियों में दुख का माहौल है।परिजनों ने प्रदेश अध्यक्ष से सरकारी सेवा से जुड़े लाभ दिलाने की मांग रखी, जिस पर शेखावत ने हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश, अलवर जिला अध्यक्ष शीशराम गुर्जर, खैरथल-तिजारा जिला अध्यक्ष अंसार खान, पूर्व जिला अध्यक्ष बलवीर गुर्जर सहित रमनदीप, निशांत यादव, रिंकू यादव, पवन सैनी, बलजीत सिंह, अमित यादव, पवन मीणा, राजेश कुमार एवं अन्य कर्मचारी मौजूद थे।



Users Today : 193
Total Users : 4575943
Views Today : 240
Total views : 4596807



