Dharuhera News : OKAS Enclave के residents ने समस्याओं को लेकर बिल्डर के खिलाफ किया प्रदर्शन, सड़क, सीवरेज और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दी अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

SHARE:

 

ncrkhabar@Dharuheda. रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा कस्बे में स्थित ओकास एन्क्लेव सेक्टर-7 में बुनियादी सुविधाओं की समस्याओं को लेकर residents का गुस्सा रविवार को सड़कों पर दिखाई दिया। तय समय सीमा बीतने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं होने पर लोगों ने बिल्डर कंपनी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। आरडब्ल्यूए ने पहले ही 30 मई तक सड़क, सीवरेज, सुरक्षा और मेंटेनेंस से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग की थी, लेकिन समय सीमा समाप्त होने के बावजूद अब तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। इसके विरोध में रविवार को सोसायटी के लोगों ने बिल्डर के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। आरडब्ल्यूए ओकास सेक्टर-7 की ओर से 20 मई को बिल्डर कंपनी को औपचारिक शिकायत पत्र भेजा गया था। इसमें सड़क, सीवरेज, सुरक्षा व्यवस्था, एसटीपी और बढ़ाए गए मेंटेनेंस शुल्क सहित कई गंभीर समस्याओं को उठाया गया था। पत्र में स्पष्ट चेतावनी दी गई थी कि यदि 30 मई तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो सोसायटी के निवासी अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करेंगे। अब तय समय सीमा बीत जाने के बाद रविवार को सोसायटी के लोग बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन करने को मजबूर हो गए।आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों का कहना है कि कई बार शिकायत और बैठकों के बावजूद बिल्डर प्रबंधन ने समस्याओं के समाधान में कोई गंभीरता नहीं दिखाई।

मेंटिनेंस शुल्क में बढ़ोत्तरी लेकिन समस्याएं बरकरार 

सोसायटी के निवासियों के अनुसार सोसायटी की आंतरिक सड़कें पूरी तरह जर्जर हो चुकी हैं। जगह-जगह गड्ढों के कारण वाहन चालकों और बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं हाईवे साइड पर परिधि दीवार और अन्य हिस्सों में फेंसिंग नहीं होने से सुरक्षा को लेकर भी लगातार खतरा बना हुआ है। मेंटेनेंस शुल्क बढ़ाने को लेकर भी residents में भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि शुल्क 12.5 रुपये प्रति वर्ग गज से बढ़ाकर 17 रुपये प्रति वर्ग गज कर दिया गया, लेकिन सुविधाओं में कोई सुधार नहीं हुआ। ऐसे में लोग बढ़ी हुई दरों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा सीवरेज पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से गंदा पानी जमा हो रहा है, जिससे दुर्घटना और संक्रमण का खतरा बना हुआ है। ए-ब्लॉक पार्क के पास स्थित एसटीपी से उठने वाली बदबू भी आसपास के निवासियों के लिए बड़ी परेशानी बनी हुई है।आरडब्ल्यूए अध्यक्ष पवन कुमार ने कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो residents बड़े स्तर पर धरना-प्रदर्शन और अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करेंगे। उन्होंने प्रशासन और टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग से भी मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है।इस मामले की शिकायत जिला नगर योजनाकार, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग हरियाणा, उपायुक्त रेवाड़ी, सेक्टर-6 थाना पुलिस और एस्टेट मैनेजर को भी भेजी जा चुकी है।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 5 9 3
Users Today : 189
Total Users : 4575939
Views Today : 234
Total views : 4596801
Read More