
Ncrkhabar@Bhiwadi.जिला पुलिस भिवाड़ी द्वारा रविवार को “Sunday on Cycle” अभियान का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस अभियान का उद्देश्य पुलिस कार्मिकों और आमजन में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना, पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करना तथा ईंधन बचत के प्रति लोगों को प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम के माध्यम से “फिट पुलिस, स्वच्छ पर्यावरण और सुरक्षित शहर” का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमन लाल मीणा (आरपीएस) ने हरी झंडी दिखाकर किया। इसके बाद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने साइकिल रैली निकालकर शहरवासियों को नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। रैली के दौरान पुलिसकर्मियों ने फिटनेस, सड़क सुरक्षा और प्रदूषण नियंत्रण को लेकर जागरूकता संदेश भी दिए। एएसपी श्रीमन लाल मीणा ने कहा कि साइकिल चलाना स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक है और इससे पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि आज के समय में बढ़ते प्रदूषण और अनियमित जीवनशैली के बीच साइकिलिंग जैसी गतिविधियां लोगों को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। साथ ही ईंधन की बचत और ट्रैफिक दबाव कम करने में भी यह पहल कारगर साबित हो सकती है। उन्होंने बताया कि जिला पुलिस द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के जनजागरूकता अभियान चलाए जाते रहेंगे, ताकि आमजन को फिटनेस और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया जा सके। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों, जवानों और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।



Users Today : 189
Total Users : 4575939
Views Today : 234
Total views : 4596801



