Bhiwadi Tawadu News : खोरी बैरियर पर सवारियां बैठाने को लेकर बवाल, हॉकी व लाठी-डंडों से हमले में दो घायल

SHARE:

crime@ncrkhabar. com-Bhiwadi.भिवाड़ी-तावडू सीमा पर स्थित खोरी बैरियर के पास सवारियां बैठाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि कुछ लोगों ने बस स्टाफ और उसके परिजनों पर लाठी-डंडों व हॉकी से हमला कर दिया, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए भिवाड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने चार नामजद आरोपितों समेत 10-12 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में खोरीकलां निवासी संजय पांडेय ने बताया कि वह खोरी कलां से छपरा (बिहार) के बीच बस संचालन का कार्य करते हैं। 12 जून की शाम करीब चार बजे उनका बस स्टाफ खोरी बैरियर के पास यात्रियों को बस में बैठा रहा था। इसी दौरान रेवाड़ी जिले के डूंगरावास निवासी ईश्वर दास, उसका पुत्र पंकज कुमार, लीतारपुर निवासी युधिष्ठिर उर्फ राहुल, अर्जुन तथा उनके साथ 10-12 अन्य युवक वहां पहुंचे।

शिकायत के अनुसार आरोपितों ने बस में बैठी सवारियों को जबरन नीचे उतारना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उन्होंने बस स्टाफ और उनके परिजनों पर हमला कर दिया। आरोप है कि युधिष्ठिर उर्फ राहुल ने हॉकी से पप्पू पांडेय के सिर और हाथ पर वार किए, जबकि पंकज कुमार ने रोहित पर लाठी से हमला किया। हमले में पप्पू पांडेय और रोहित गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य आरोपितों ने भी लाठी-डंडों से मारपीट की।शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घायलों को तत्काल भिवाड़ी के श्री विनायक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और घायलों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने ईश्वर दास, पंकज कुमार, युधिष्ठिर उर्फ राहुल, अर्जुन तथा अन्य अज्ञात आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। खोरी कलां चौकी प्रभारी धर्मेंद्र ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 0 0 4
Users Today : 2
Total Users : 4580046
Views Today : 11
Total views : 4602097
Read More