
ncrkhabar@Bhiwadi.अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर भिवाड़ी में विभिन्न स्थानों पर योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में भिवाड़ी पुलिस द्वारा आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया।
कार्यक्रम के दौरान योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिकारियों ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम तक सीमित नहीं है, बल्कि यह स्वस्थ शरीर, शांत मन और अनुशासित जीवनशैली का आधार है। नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाता है तथा तनाव को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। भिवाड़ी पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि योग से कार्यक्षमता बढ़ती है और सकारात्मक सोच का विकास होता है। बदलती जीवनशैली और बढ़ते तनाव के दौर में योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना समय की आवश्यकता है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने नियमित योग करने का संकल्प लिया तथा आमजन से भी योग को अपनाकर स्वस्थ, जागरूक और सकारात्मक समाज के निर्माण में भागीदारी निभाने की अपील की। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को योग के प्रति जागरूक करने और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया।

Users Today : 191
Total Users : 4575941
Views Today : 237
Total views : 4596804



