Bhiwadi News : खैरथल-तिजारा जिला परिषद चुनाव में 19 अक्टूबर से शुरू होंगे नामांकन, जानें पूरा शेड्यूल

SHARE:

ncrkhabar@Bhiwadi.राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायती राज आम चुनाव-2026 के तीसरे चरण के तहत जिला परिषद सदस्यों के चुनाव का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके साथ ही खैरथल-तिजारा सहित प्रदेश की 16 जिला परिषदों में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारियों द्वारा 19 अक्टूबर 2026 (सोमवार) को चुनाव की औपचारिक लोक सूचना (Notification) जारी की जाएगी।

निर्वाचन आयोग द्वारा तय कार्यक्रम के मुताबिक, जिला परिषद सदस्य पद के प्रत्याशी 19 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2026 तक अपने नामांकन पत्र (Nomination Papers) दाखिल कर सकेंगे। अवकाश के दिन नामांकन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर दोपहर 3:00 बजे तक ही है।

24 अक्टूबर को होगी नामांकनों की जांच

नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद 24 अक्टूबर 2026 (शनिवार) को सुबह 11:00 बजे से नामांकन पत्रों की संवीक्षा (Scrutiny) की जाएगी।

26 अक्टूबर को नाम वापसी और चुनाव चिह्न आवंटन

जो प्रत्याशी अपना नामांकन वापस लेना चाहते हैं, वे 26 अक्टूबर 2026 (सोमवार) को दोपहर 3:00 बजे तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। नाम वापसी की समय सीमा समाप्त होते ही प्रत्याशियों को चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा और चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। प्रशासन और निर्वाचन आयोग ने सभी प्रत्याशियों से तय समय-सीमा व नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील की है।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 9 2 4
Users Today : 18
Total Users : 4579241
Views Today : 21
Total views : 4600923
Read More