
NCRKhabar@Bhiwadi.
भिवाड़ी से धारुहेड़ा में दूषित पानी जाने की समस्या नासूर बनती जा रही है। दोनों राज्यों के बीच कई बार गंदे पानी को लेकर बैठक हुई है लेकिन नतीजा नहीं निकल सका है। थोड़ी सी बारिश होने पर फैक्ट्रियां गंदा पानी छोड़ देती हैं, जो भिवाड़ी के अलग-अलग हिस्सों के अलावा अलवर बाईपास से लेकर हरियाणा तक जलभराव का सबब बन जाता है। इससे ना सिर्फ धारुहेड़ा व आसपास के गांव के लोग प्रभावित होते हैं बल्कि अलवर बाईपास के निकट भिवाड़ी सोहना एनएच 719 बी पर स्थित माडर्न पब्लिक स्कूल के सामने तीन-चार फीट तक पानी भर जाता है, जिससे यहां पढ़ने वाले तीन हजार बच्चों को स्कूल आने में दिक्कत होती है। स्कूल के सामने नेशनल हाईवे की सड़क टूटी होने के कारण जलभराव के दौरान वाहन चालकों को पता नहीं चल पाता है और कई बार दुर्घटना हो जाती है।

डेढ़ हजार फैक्ट्रियों का पानी आने से होता है जलभराव
माडर्न पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल पी के साजू ने बताया कि शुक्रवार को अलवर जिला कलक्टर पुखराज सेन को बीडा में मीटिंग के दौरान ज्ञापन देकर नेशनल हाईवे पर स्कूल के सामने जलभराव की समस्या के समाधान की मांग की गई। ज्ञापन में बताया गया है कि भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र की तकरीबन डेढ़ हज़ार फैक्ट्रियों के गंदे पानी को छोड़ दिया जाता है। एमपीएस में अध्ययन करने वाले तीन हजार विद्यार्थियों को लगातार जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ता है तथा स्कूल आने में परेशानी होती है। इससे नियमित रूप से स्कूल संचालन में दिक्कत आती है। प्रिंसिपल पी के साजू ने बताया कि स्कूल के सामने पानी भरे रहने से विद्यार्थियों, स्टाफ व आगन्तुकों को हो रही तकलीफ़ के अलावा गंदा पानी स्कूल के अंदर आने से भवन को नुकसान हो रहा है। उधर हरियाणा के सड़क के दोनों राज्यों की सीमा पर एक तरफ ब्लॉक करने की वजह स स्कूल के सामने चार फीट तक पानी भरा हुआ है।
इस समस्या के समाधान के लिए औद्योगिक इकाइयों के पानी का समुचित तरीके से ट्रीटमेंट कर छोड़ा जाए तथा स्कूल के सामने ड्रेनेज की नियमित रूप से सफ़ाई करवाई जाए। इसके अलावा दोनों राज्यों के अधिकारी मिलकर स्कूल की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए स्थाई समाधान किया जाए।
-
Bhiwadi News : मारवाड़ी समाज ने किया नवनिर्वाचित पार्षद अमित नाहटा जैन का अभिनंदन

ncrkhabar@Bhiwadi.नगर परिषद भिवाड़ी के वार्ड नंबर 2 से नवनिर्वाचित पार्षद अमित नाहटा जैन का मारवाड़ी समाज भिवाड़ी की ओर से अभिनंदन किया गया। अदिनिव फैक्ट्री परिसर में आयोजित कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने पुष्पमाला पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर अमित नाहटा जैन को जीत की बधाई दी। साथ ही उनके सफल कार्यकाल की…
-
Bhiwadi News: सभापति डॉ. गुंजन खटाना ने संभाला कार्यभार, पहले 30 दिन वार्डों में सुनेंगी समस्याएं

Ncrkhabar@Bhiwadi.नगर परिषद भिवाड़ी की नवनिर्वाचित सभापति डॉ. गुंजन खटाना ने बुधवार को नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर कार्यभार संभाल लिया। इससे पहले नवनिर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलाई गई। नगर परिषद आयुक्त सुरेश मीणा ने नवनिर्वाचित पार्षदों का स्वागत किया। क्लीन, ग्रीन और डिजिटल भिवाड़ी बनाने पर जोर कार्यभार संभालने के बाद सभापति डॉ. गुंजन खटाना ने…
-
Bhiwadi News : भिवाड़ी में भाजपा को झटका: निर्दलीय सुभिक्षा 32 वोट लेकर बनीं उपसभापति, गगन तंवर को चार वोटों से हराया

ncrkhabar@Bhiwadi. नगर परिषद भिवाड़ी के उपसभापति पद के चुनाव में मंगलवार को बड़ा उलटफेर हुआ। निर्दलीय प्रत्याशी सुभिक्षा ने भाजपा प्रत्याशी गगन तंवर को चार वोट से हराकर उपसभापति पद पर जीत दर्ज की। सुभिक्षा को कुल 32 वोट मिले, जबकि गगन तंवर के पक्ष में 28 पार्षदों ने मतदान किया। परिणाम घोषित होने के…
Users Today : 189
Total Users : 4575939
Views Today : 234
Total views : 4596801
