
NCRkhabar@Bhiwadi. औद्योगिक नगरी में रहने वाले पूर्वी यूपी व बिहार के लोग ना सिर्फ औद्योगिक उत्पादन में अपना योगदान दे रहे हैं बल्कि रोजी-रोटी की तलाश में घर से दूर रहकर भी अपनी जड़ों से दूर नहीं हुए हैं। औद्योगिक कस्बा होने के कारण यहां पर रहने वाले प्रवासी धूमधाम से छठ पर्व मनाते हैं और दिवाली की तरह छठ को लेकर लोगों में खासा उत्साह रहता है। भिवाड़ी व आसपास के क्षेत्रों में सरकारी विभागों, गैर सरकारी, विभिन्न कंपनियों में ये लोग काम करते हैं जबकि कई लोग निजी व्यवसाय भी कर रहे हैं।

-NCRkhabar@Bhiwadi. भिवाड़ी में पूर्वांचल क्षेत्र के हजारों की संख्या में लोग रहते हैं। हमारे लिए छठ पूजा दीवाली से भी बड़ा त्योहार होता है। मुख्य रूप से छठ की पूजा नदियों, तालाब में पानी में खड़े होकर अस्त होते और उदय होते सूर्य देव को अर्घ्य दिया जाता है। यहां इस प्रकार की नदियां और तालाब नहीं होने के कारण कृत्रिम घाट तैयार किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर सकें।

– मनोज गुप्ता, अध्यक्ष, छठ पूजा समिति, यूआईटी सेक्टर पांच भिवाड़ी।
– भिवाड़ी व आसपास के औद्योगिक क्षेत्र में बड़ी संख्या में पूर्वांचल के लोग रहते हैं। इनमें से ज्यादातर लोग छठ महापर्व के दौरान अपने घरों पर नहीं जा पाते, इसलिए वह मिलकर यहां पर छठ महापर्व धूमधाम से मनाते हैं। छठ पूजा में स्थानीय लोग भी सामूहिक रूप से शामिल होते हैं और विविधता में एकता की झलक दिखाई देती है।

– धर्मेंद्र सिंह, महासचिव, छठ पूजा समिति यूआइटी सेक्टर पांच।
– भिवाड़ी, चौपानकी, टपूकड़ा, खुशखेड़ा, नीमराना आदि औद्योगिक क्षेत्रों में छठ पूजा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और गुरुवार की सायं अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य दिया जाएगा जबकि शुक्रवार सुबह उदय होते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही इस चार दिवसीय महापर्व का समापन होगा। गुरुवार की रात को यूआइटी सेक्टर पांच के पार्क में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें भोजपुरी कलाकार प्रस्तुति देंगे।

– औद्योगिक नगरी में छठ महापर्व धूमधाम से मनाया जाता है। पूर्वांचल के लोगों में छठ को लेकर खासा उत्साह है तथा महिलाओं ने छठी मई के व्रत किया है। स्थानीय लोग भी छठ के आयोजन में सहायता करते हैं। भिवाड़ी के भी कई लोग छठ का व्रत रखते हैं और घाटों पर पूजा के लिए आते हैं। प्रशासन व स्थानीय लोगों का भी सहयोग मिलता है।

– संतोष सिंह, सदस्य, छठ पूजा समिति सेक्टर पांच मिवाडी।



Post Views: 334
Users Today : 108
Total Users : 4563222
Views Today : 124
Total views : 4579514



