
NCRkhabar@Bhiwadi. छठ पूजा समिति यूआईटी सेक्टर पांच की ओर से गुरुवार रात को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोग भोजपुरी गायक कलाकारों को सुनने के लिए आएंगे। छठ पूजा समिति यूआईटी सेक्टर पांच के संरक्षक अशोक तिवारी ने बताया कि प्रति वर्ष छठ महापर्व के दौरान सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाता है। इस दौरान औद्योगिक नगरी भिवाड़ी व आसपास के क्षेत्र में रहने वाले यूपी-बिहार के लोगों को भोजपुरी के मशहूर गायक कलाकारों को देखने व सुनने का अवसर मिलता है। उन्होंने बताया कि गुरुवार रात को यूआईटी सेक्टर पांच के पार्क में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भोजपुरी गायक कलाकार धीरेंद्र खांसु (सीवान बिहार), अंजली ( बलिया यूपी) व पूजा तिवारी (गोपालगंज, बिहार) भोजपुरी गीतों की मधुर स्वर लहरियां बिखेरेंगी जबकि आरपीएम म्यूजिकल ग्रुप दिल्ली के राजू बाबा व अन्य म्यूजिशियन तबले, हारमोनियम व ढोलक पर संगत करेंगे। अशोक तिवारी ने बताया कि भोजपुरी कलाकारों को सुनने के लिए भोजपुरी समाज के लोगों में खासा उत्साह है तथा गुरुवार रात से शुक्रवार अलसुबह तक कार्यक्रम में कलाकार अपनी प्रस्तुति से लोगों का मनोरंजन करेंगे। उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक संध्या में गायक कलाकारों के अलावाअलावा गणमान्य लोगों को सम्मानित किया जाएगा।




यूआईटी सेक्टर पांच में गुरुवार रात आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्या में भोजपुरी गीतों का तड़का लगाने वाले कलाकार।



Users Today : 58
Total Users : 153844
Views Today : 106
Views This Year : 70660
Total views : 243080



