वायु प्रदूषण से नहीं मिली राहत, रीको के खाली भूखण्ड पर कचरा जलाकर फैला रहे प्रदूषण

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi. दिल्ली एनसीआर (Delhi-NCR) में ग्रेडेड एक्शन रिस्पॉन्स प्लान (GRAP) लागू होने के बावजूद वायु प्रदूषण के रोकथाम के दावे विफल साबित हुए हैं। वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए सरकारी विभागों की अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। इसके बावजूद लोग खुलेआम कचरा जलाकर वायु प्रदूषण फैला रहे हैं। इस कारण वायु की गुणवत्ता बहुत खराब स्थिति में पहुंच गई है। बुधवार सुबह रीको औद्योगिक क्षेत्र में लगे एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग सिस्टम  का वायु गुणवत्ता सूचकांक 320 दर्ज किया गया लेकिन दिन में हवा चलने के कारण थोड़ी राहत मिली और सायं छह बजे 289 दर्ज किया गया। खुशखेड़ा कारोली औद्योगिक क्षेत्र के खाली भूखण्ड पर बुधवार को दिनभर कचरा जलता रहा, जिससे आसपास धुआं ही धुआं दिखाई दे रहा था। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि प्रतिदिन कचरा डालकर उसमें आग लगा दिया जाता है लेकिन प्रशासन कार्रवाई नहीं करता है। इसके अलावा अनेक स्थानों पर घरेलू व औद्योगिक कचरे का ढेर सड़कों के किनारे लगा हुआ है। इसके अलावा खुले स्थानों पर बिना ढके बिल्डिंग मटीरियल रखा हुआ है, जिससे हवा के साथ रेत के कण उड़कर वातावरण को प्रदूषित कर रहे हैं।

 

खुशखेड़ा कारोली औद्योगिक क्षेत्र में खाली भूखंड पर जलता हुआ कचरा।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 0
Users Today : 246
Total Users : 4584304
Views Today : 323
Total views : 4608439
Read More