जल निकासी व रैंप हटाने को लेकर केंद्रीय मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल, समाधान की जगी उम्मीद

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi. कस्बे के अलवर बाईपास के निकट हरियाणा (Haryana) सीमा में बनाए गए रैंप को हटाने व वर्षा जल की निकासी को लेकर खैरथल तिजारा (Khairthal Tijara) जिले के अधिकारियों व भिवाड़ी के सर्व समाज के लोगों ने शनिवार सुबह केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव (Bhupendra Yadav, Union Minister Environment &Forest) से दिल्ली (Delhi) स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में भिवाड़ी संघर्ष समिति के अध्यक्ष अमर भगत, पूर्व सभापति संदीप दायमा, पार्षद सूबे सिंह और हवासिंह दायमा सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल थे। इस दौरान विधायक बाबा बालकनाथ, जिला कलक्टर किशोर कुमार, भिवाड़ी एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी, बीडा सीईओ अतुल प्रकाश व एडीएम सुमित्रा मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के समक्ष वर्षा जल की निकासी व अवैध रैंप को हटाने की अपनी पुरजोर मांग रखी तो उन्होंने इस मामले पर संबंधित जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा कर जलभराव की समस्या का समाधान निकालने का आश्वासन दिया।  बैठक में केंद्रीय मंत्री ने बरसाती पानी, सीवरेज, और औद्योगिक जल के निस्तारण को लेकर अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। यहां बता दें कि इस मामले को लेकर मंगलवार को रेवाड़ी प्रशासन के साथ भिवाड़ी प्रतिनिधिमंडल की बैठक प्रस्तावित है। पार्षद सूबे सिंह भिदुड़ी ने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र के गांवों के जोहड़ व बाबा मोहनराम की पहाड़ी सहित अन्य स्थानों पर सिर्फ वर्षा जल का संचयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि  इसके अलावा एसटीपी व सीईटीपी को पूरी क्षमता से चलाकर शोधित पानी को वापस उद्योगों को भेजने के निर्देश दिए गए, जिससे ना सिर्फ शोधित पानी का पुनः उपयोग होगा बल्कि भूजल के दोहन को रोका जा सकेगा।
भिवाड़ी में जलभराव की समस्या को लेकर आयोजित बैठक में उपस्थित केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव, विधायक बाबा बालकनाथ, जिला कलक्टर व अन्य अधिकारी एवं सर्वसमाज के लोग।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 5 9 4
Users Today : 194
Total Users : 4575944
Views Today : 241
Total views : 4596808
Read More