
ncrkhabar@Bhiwadi. समाजसेवा की मिसाल पेश कर रहे नाहटा फाउंडेशन ने एक और बड़ा निर्णय लिया है। रविवार को आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से यह तय किया गया कि आगामी बसंत पंचमी 2026 पर फाउंडेशन द्वारा 11 जरूरतमंद कन्याओं के सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन उन परिवारों के लिए संजीवनी साबित होगा, जिनकी कन्याओं के रिश्ते तय हो चुके हैं लेकिन आर्थिक तंगी के चलते वे विवाह की तैयारियों में कठिनाई महसूस कर रहे हैं। बैठक में फाउंडेशन के अब तक किए गए सामाजिक कार्यों का ब्यौरा भी प्रस्तुत किया गया। इसमें वर्ष 2025 में आयोजित सामूहिक विवाह, ठंड के मौसम में गरीब व जरूरतमंदों को गर्म वस्त्र वितरित करना, विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण अभियान चलाना (Plantation Drive) , बच्चों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए पहल करना और स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन जैसे कार्यों की समीक्षा की गई।
इस अवसर पर फाउंडेशन की अध्यक्ष रितिभा नाहटा, पार्षद अमित नाहटा (जैन), राजवीर दायमा, सुरेंद्र रावत, राकेश देहरु, संजय शर्मा, सौम्या श्री, पर्वत सिंह राठौर, सौम्य रंजन, सुमन शिशिर, सुभाष व्यास, राजकुमार सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
पार्षद अमित नाहटा (जैन) ने जानकारी देते हुए कहा—
“यह सामूहिक विवाह कार्यक्रम उन जरूरतमंद कन्याओं के लिए होगा जिनका रिश्ता तय हो चुका है। ऐसे परिवार नाहटा फाउंडेशन से संपर्क कर अपनी कन्या का विवाह इस पवित्र आयोजन में करवा सकते हैं।”
📞 संपर्क नंबर: 9887553304, 9024471787, 7300237210, 9818662110


Users Today : 200
Total Users : 4575950
Views Today : 247
Total views : 4596814



