
Education@ncrkhabar. com-Bhiwadi. कस्बे के भगत सिंह कॉलोनी स्थित संत जेवियर्स स्कूल (St. Xavier’s School) माली पद पर कार्यरत रहे विजय टोप्पो की सेवानिवृत्ति पर शनिवार को विदाई समारोह (Farewell Ceremony) का आयोजन किया गया। विद्यालय परिवार, विद्यार्थियों और प्रबंधन ने उन्हें भावनाओं और शुभकामनाओं के साथ विदा किया।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के संगीत वर्ग (Music Department) द्वारा ईश वंदना से हुई। इसके बाद विजय टोप्पो ने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यालय प्रबंधन (School Management) और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यहाँ बिताए गए पल उनके जीवन की यादगार यात्रा (Memorable Journey) रहेंगे। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों (Cultural Performances) के माध्यम से उन्हें भावपूर्ण विदाई दी। छात्रा मीनाक्षी ने उनकी सेवा भावना और समर्पण (Dedication) पर प्रकाश डालते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रशासक (Administrator) फादर ज्ञान ने कहा कि जिस तरह उन्होंने विद्यालय परिसर को हरा-भरा (Green & Beautiful) बनाए रखा, उसी तरह ईश्वर उनका जीवन भी खुशियों से महकाए रखे।
प्रधानाचार्य (Principal) फादर जुगल किंडो ने उनके कार्यों की प्रशंसा की और कहा कि उन्होंने अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन किया। वहीं मैनेजर (Manager) फादर थॉमस कुरियाकोस ने उन्हें स्मृति चिन्ह (Momento) और दुशाला भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन वैष्णवी पाल ने किया और कार्यक्रम का समापन शुभकामनाओं के साथ हुआ।

Users Today : 200
Total Users : 4575950
Views Today : 247
Total views : 4596814



