

ncrkhabar@bhiwadi. लगातार हो रही मानसूनी बारिश ने भिवाड़ी की सड़कों को गड्ढों में बदल दिया है। मुख्य मार्गों से लेकर औद्योगिक क्षेत्रों तक सड़कें जर्जर हो चुकी हैं, जिससे आमजन और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई जगह तो खड्डों में गिरकर लोग घायल भी हो चुके हैं। शिकायतों के बाद आखिरकार प्रशासन ने गौरव पथ और औद्योगिक क्षेत्र की टूटी सड़कों पर पेचवर्क कार्य शुरू कराया।

बारिश से टूटी सड़कें बनीं हादसों का कारण
भिवाड़ी में लगातार बारिश के चलते गौरव पथ और औद्योगिक क्षेत्र की सड़कें पूरी तरह खराब हो गईं। गहरे गड्ढों के कारण यातायात प्रभावित हुआ और आए दिन हादसे सामने आने लगे। प्रशासन ने बीड़ा और रीको अधिकारियों के आदेश पर जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से गड्ढों में रोड़ी और मिट्टी डालकर भराई का काम शुरू किया।
–
पार्षद व उद्यमी अमित नाहटा मौके पर पहुंचे
नगर परिषद भिवाड़ी के पार्षद व उद्यमी अमित नाहटा ने औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों पर चल रहे पेचवर्क का निरीक्षण किया। उन्होंने ठेकेदार के कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए कि काम जल्दबाजी में न हो और गुणवत्ता से समझौता न किया जाए। नाहटा ने कहा कि जनता को सुरक्षित और सुगम सड़कें उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
स्थानीय लोगों की मांग – स्थायी हो समाधान
भिवाड़ी के स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल बारिश में सड़कें टूट जाती हैं और बाद में केवल अस्थायी मरम्मत कर दी जाती है। इस बार उन्होंने प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की है, ताकि सड़कों की हालत बार-बार खराब न हो और हादसे न हों।

Users Today : 139
Total Users : 153925
Views Today : 210
Views This Year : 70764
Total views : 243184



