भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में गूंजा मुकेश जैन का नाम, समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, 15 सितंबर को मतदान कर अध्यक्ष बनाने का लिया संकल्प

SHARE:

ncrkhabar@Bhiwadi. भिवाड़ी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (BMA) के चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मुकेश जैन के समर्थन में माहौल गरमाता जा रहा है। ढाबा कॉम्प्लेक्स पर आयोजित एक सभा में उद्योग जगत, सामाजिक संगठनों और व्यापारियों ने एक सुर में मुकेश जैन के पक्ष में समर्थन जताया। सभा में उमड़े जनसैलाब ने यह साफ कर दिया कि औद्योगिक क्षेत्र का बड़ा वर्ग बदलाव चाहता है और यह बदलाव मुकेश जैन के नेतृत्व में ही संभव है।

“कंधे से कंधा मिलाकर चलूंगा” – मुकेश जैन

सभा को संबोधित करते हुए बीएमए अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मुकेश जैन ने कहा कि उद्योग जगत और समाज ने जो विश्वास उन पर जताया है, वे उसका सम्मान करेंगे। उन्होंने कहा— “आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलूंगा और औद्योगिक समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करूंगा। जो अपेक्षाएं मुझसे की जा रही हैं और जो बड़ों का आदेश होगा, उसका पालन करूंगा।”

“मुकेश जैन का इतिहास, ईमानदारी और सेवा भावना का है” – बृज मोहन मित्तल

बीएमए के पूर्व अध्यक्ष बृज मोहन मित्तल ने सभा में कहा कि मुकेश जैन 30 साल से बीएमए से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कभी पद का लालच नहीं किया, बल्कि जिस पद पर भी रहे, वहां ईमानदारी और लगन से काम किया। मित्तल ने अफवाहों का खंडन करते हुए कहा कि “ वह जहां भी खड़े होते हैं, मजबूती से खड़े होते हैं। वे गलत का साथ नहीं देते और सच्चे आदमी का साथ कभी नहीं छोड़ते। इसलिए मुकेश जैन का साथ देकर उन्हें भारी बहुमत से अध्यक्ष बनाएं। यह जीत केवल मुकेश जैन की नहीं, बल्कि पूरे उद्योग जगत की जीत होगी।”

औद्योगिक विकास के लिए मुकेश जैन को बनाएं अध्यक्ष

सी एमटी ग्रुप के निदेशक सुशील राजपूत ने उद्यमियों से आह्वान किया कि अब समय आ गया है जब सभी मिलकर भिवाड़ी के औद्योगिक क्षेत्र की बेहतरी के लिए एकजुट हों। उन्होंने कहा— “अगर हमें विकास चाहिए, तो हमें सही नेतृत्व चुनना होगा। इसलिए  15 सितम्बर को सभी उद्यमी अधिक से अधिक मतदान कर मुकेश जैन को अध्यक्ष पद पर विजयी बनाएं।” यह जीत सिर्फ मुकेश जैन की नहीं, बल्कि भिवाड़ी के औद्योगिक परिवार की सामूहिक जीत होगी।

समाज के हर वर्ग से मिल रहा समर्थन

सभा में गोपीनाथ हॉस्पिटल के संचालक डॉ. नीरज अग्रवाल व बाबा मोहनराम ट्रस्ट के अमर भगत  सहित कई प्रमुख उद्यमियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी मंच से मुकेश जैन के लिए अपील की। वक्ताओं ने कहा कि यह चुनाव केवल बीएमए का चुनाव नहीं है, बल्कि औद्योगिक क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य का चुनाव है। कार्यक्रम का संचालन अमित नाहटा ने किया।

 

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 6 3 2 1
Users Today : 105
Total Users : 4563219
Views Today : 121
Total views : 4579511
Read More