भिवाड़ी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (BMA) चुनाव : अध्यक्ष पद की जंग तेज़, मुकेश जैन के जनसंपर्क अभियान में उमड़ा समर्थन, उद्यमियों ने दिलाया जीत का भरोसा

SHARE:

खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में जनसंपर्क करते बीएमए अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मुकेश जैन व उनके समर्थक उद्यमी।

Busienss@ncrkhabar.com/Bhiwadi. भिवाड़ी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (BMA) के अध्यक्ष पद को लेकर इस बार चुनावी जंग बेहद दिलचस्प होने वाली है। दोनों प्रमुख प्रत्याशी लगातार औद्योगिक क्षेत्रों का दौरा कर उद्यमियों से संपर्क साध रहे हैं। इसी क्रम में अध्यक्ष पद के दावेदार मुकेश जैन ने मंगलवार को ख़ुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में सघन जनसंपर्क कर चुनावी माहौल को और गरमा दिया।

जनसंपर्क के दौरान जैन को विभिन्न इकाइयों के उद्यमियों से ज़बरदस्त समर्थन मिला। कई उद्यमियों ने कहा कि वे इस बार भारी बहुमत से मुकेश जैन को विजयी बनाकर बीएमए में नई दिशा देंगे। उद्यमियों ने उनका फूलमालाओं से स्वागत कर समर्थन का भरोसा जताया।

मुकेश जैन ने इस मौके पर कहा कि जीतने के बाद वे क्षेत्रवार कमेटियां गठित करेंगे, जिससे हर क्षेत्र की समस्याओं की सीधी जानकारी मिलेगी और उनका तत्काल समाधान होगा। उन्होंने कहा कि किसी भी सदस्य की छोटी या बड़ी समस्या को नज़रअंदाज़ नहीं किया जाएगा। बल्कि सभी सुझावों और मुद्दों को संबंधित विभागों तक पहुँचाकर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

जैन ने अपने अब तक के सचिव कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाते हुए उद्यमियों से अपील की कि वे 15 सितंबर को होने वाले चुनाव में भारी संख्या में मतदान कर उन्हें विजयी बनाएं। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य बीएमए को एक सशक्त, पारदर्शी और उद्यमी-हितैषी संगठन बनाना है।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 5 9 4
Users Today : 199
Total Users : 4575949
Views Today : 246
Total views : 4596813
Read More