BMA President Election 2025 : खुशखेड़ा में मुकेश जैन के समर्थन में उमड़ा उद्योग जगत, उद्यमियों ने भारी मतों से मुकेश जैन को विजयी बनाने का लिया संकल्प

SHARE:

खुशखेड़ा में बीएमए अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मुकेश का स्वागत करते उद्यमी

 

खुशखेड़ा में आयोजित सभा में बीएमए के पूर्व अध्यक्ष बृज मोहन मित्तल का स्वागत करते एनवायरो इंफ्रा के डायरेक्टर डॉ एस के शर्मा

 

ncrkhabar@Bhiwadi. भिवाड़ी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (बीएमए) के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मुकेश जैन के समर्थन में शुक्रवार को खुशखेड़ा में आयोजित चुनावी सभा में उद्यमियों का उत्साह देखने लायक रहा। सभा में बड़ी संख्या में उद्योग जगत से जुड़े लोगों ने भाग लिया और उन्हें विजयी बनाने का संकल्प लिया।पूरा माहौल चुनावी रंग में रंगा रहा और नारेबाज़ी के बीच समर्थन के स्वर गूंजते रहे।

पूर्व अध्यक्ष बृज मोहन मित्तल ने उठाए उद्योग से जुड़े मुद्दे

सभा को संबोधित करते हुए पूर्व अध्यक्ष बृज मोहन मित्तल ने कहा कि 1990 से पहले जलभराव की समस्या नहीं थी, क्योंकि सारा इलाका खाली था और बारिश होने पर पानी खाले जगह पर चला जाता था, जिससे सड़कों पर जलभराव नहीं होता था। 1990 के बाद से आबादी और उद्योगों के विस्तार के साथ-साथ जलभराव की समस्या लगातार बढ़ती गई, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि दो साल में समस्या का पूरी तरह खत्म होना संभव नहीं, लेकिन यदि सड़कों से पानी हट जाए तो यह बड़ी उपलब्धि होगी। मित्तल ने सरकार की योजनाओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि एसटीपी बनने के बावजूद जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई। यदि उस पानी का उपयोग पार्कों में किया जाता तो पार्क भी हरे-भरे रहते और जलभराव की समस्या भी दूर हो जाती। उन्होंने कहा कि मुकेश जैन की जीत केवल उनकी नहीं बल्कि पूरे उद्योग जगत की जीत होगी और सभी लोग मिलकर औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए काम करेंगे।

“पद की नहीं सोच और मेहनत की लड़ाई” – मुकेश जैन

खुशखेड़ा में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते4 बीएमए अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मुकेश जैन।

सभा में उपस्थित उद्यमियों को संबोधित करते हुए मुकेश जैन ने कहा कि यह चुनाव उनके लिए पद की लड़ाई नहीं है, बल्कि सोच और मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि वे पिछले 30 साल से बीएमए की सेवा कर रहे हैं और संगठन को ऐसा नेतृत्व चाहिए जो छोटे-बड़े सभी उद्यमियों की समस्याओं को सुने और उन्हें उचित मंच तक पहुँचाए। जैन ने भरोसा दिलाया कि हर उद्यमी का संघर्ष उनका संघर्ष होगा और उनका दरवाज़ा हमेशा सभी के लिए खुला रहेगा। अधूरे कामों को पूरा कराने के लिए वे सभी को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे। सभा को सीएमटी ग्रुप के निदेशक सुशील राजपूत, केकेआईए अध्यक्ष प्रदीप दायमा व ट्रस्ट बाबा मोहनराम मंदिर के अध्यक्ष अमर भगत सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया।  सभा का संचालन अमित नाहटा ने किया।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 5 9 4
Users Today : 194
Total Users : 4575944
Views Today : 241
Total views : 4596808
Read More