
ncrkhabar@Bhiwadi. भारत विकास परिषद भिवाड़ी शाखा (Bharat Vikas Parishad) की ओर से मॉडर्न पब्लिक स्कूल में आयोजित गुरु वंदन, छात्र अभिनंदन कार्यक्रम गुरु-शिष्य परंपरा, सांस्कृतिक धरोहर और राष्ट्रभक्ति की उमंग से सराबोर रहा। विद्यार्थियों ने जहां अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान व्यक्त किया, वहीं वंदे मातरम् के गगनभेदी स्वर से पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया।
खबर विस्तार से
भारत विकास परिषद भिवाड़ी शाखा द्वारा शनिवार को मॉडर्न पब्लिक स्कूल भिवाड़ी में गुरु वंदन, छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह और गरिमामयी माहौल में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता और स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों को सम्मान देते हुए मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। राष्ट्रभक्ति गीत वंदे मातरम् की प्रस्तुति ने पूरे समारोह को देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत कर दिया। भारत विकास परिषद अध्यक्ष अमित नाहटा ने शिक्षकों और विद्यार्थियों को परिषद की गतिविधियों से अवगत कराते हुए बताया कि भारत विकास परिषद शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कृति, कला, रोजगार, बाल एवं युवा विकास जैसे क्षेत्रों में सक्रिय रहते हुए देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को मजबूत करने का कार्य करता है। परिषद के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. रूप सिंह ने बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी और बालिकाओं में एनीमिया पर नियंत्रण के लिए विशेष जागरूकता का संकल्प लिया। प्रकल्प प्रमुख मनोज जैन ने गुरु-शिष्य परंपरा की महत्ता और इसके भारतीय संस्कृति में योगदान को विस्तार से बताया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों और विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में परिषद सचिव अनिल सिंघल ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर परिषद कोषाध्यक्ष नंदकिशोर अग्रवाल, विजय बंसल सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।


Users Today : 200
Total Users : 4575950
Views Today : 247
Total views : 4596814



