“BMA अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मुकेश जैन बोले – हर उद्यमी की आवाज़ बनेगा भिवाड़ी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन”

SHARE:

बीएमए अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मुकेश जैन।

ncrkhabar@bhiwadi. भिवाड़ी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (BMA) के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मुकेश जैन ने कहा कि उनका विज़न उद्योग जगत की समस्याओं को जड़ से खत्म करना और उद्यमियों की आवाज़ को प्रशासन तक मज़बूती से पहुँचाना है। बिजली-पानी की समस्या, प्रदूषण नियंत्रण के नाम पर बढ़ती दिक्कतें, आधारभूत ढांचे की खामियाँ और MSME को बढ़ावा जैसे मुद्दों पर वे चुनावी मैदान में उतरे हैं। उनका स्पष्ट संदेश है – “BMA अब किसी एक व्यक्ति की संस्था नहीं, बल्कि हर उद्यमी की ताक़त बनेगा।”

भिवाड़ी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (BMA) के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मुकेश जैन से खास बातचीत 

आपने BMA अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने का निर्णय क्यों लिया?

मुकेश जैन: मेरा उद्देश्य उद्योगों की वास्तविक समस्याओं को आवाज देना है। लंबे समय से उद्योग जगत बिजली, पानी, प्रदूषण नियंत्रण, आधारभूत ढांचे और प्रशासनिक अड़चनों से जूझ रहा है। मैं इन मुद्दों को ठोस कार्ययोजना के साथ हल करने का संकल्प लेकर मैदान में उतरा हूँ।

आपकी प्राथमिकता में सबसे बड़ा मुद्दा क्या रहेगा?

मुकेश जैन: मेरी पहली प्राथमिकता बिजली और पानी की समस्या का स्थायी समाधान है। इसके साथ ही प्रदूषण नियंत्रण नियमों के नाम पर उद्योगों पर हो रहे अनावश्यक दबाव को खत्म कराना ज़रूरी है। MSME उद्योगों को प्रोत्साहन और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना भी अहम रहेगा।

उद्योगों के लिए आप कौन-सी नई पहल करना चाहते हैं?

मुकेश जैन:

वन स्टॉप हेल्प डेस्क – प्रशासनिक अनुमतियों व समस्याओं का त्वरित समाधान।

सड़क, रोशनी और सुरक्षा व्यवस्था – औद्योगिक क्षेत्रों का आधारभूत ढांचा मजबूत।

स्किल डेवेलपमेंट व टेक्नोलॉजी अपग्रेडेशन – प्रशिक्षण कार्यक्रमों के ज़रिए उद्यमियों को नई दिशा।

सरकारी योजनाओं की पारदर्शी जानकारी – ऑनलाइन सुविधा से लाभ हर उद्योग तक पहुँचे।

 

उद्यमियों को क्यों लगता है कि आप सही उम्मीदवार हैं?

मुकेश जैन: क्योंकि मैं लंबे समय से उद्योग जगत से जुड़ा हूँ और इसकी नब्ज़ पहचानता हूँ। मैंने हमेशा पारदर्शिता और सामूहिक निर्णय को महत्व दिया है। मेरा वादा है कि अध्यक्ष बनने के बाद BMA किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि हर उद्यमी की आवाज़ बनेगा।

चुनाव जीतने पर सबसे पहला कदम क्या होगा?

मुकेश जैन: सबसे पहले मैं एक संयुक्त उद्योग समस्याओं की सूची बनवाकर सरकार और प्रशासन के साथ सीधी वार्ता करूँगा, ताकि लंबित मामलों का त्वरित समाधान हो सके।

प्रदूषण और पर्यावरण संतुलन पर आपकी क्या सोच है?

मुकेश जैन: मेरा मानना है कि उद्योग और पर्यावरण दोनों साथ-साथ चल सकते हैं। हम आधुनिक तकनीक और प्रदूषण नियंत्रण उपकरणों को बढ़ावा देंगे, लेकिन साथ ही उद्योगों को बिना वजह परेशान करने वाली प्रवृत्ति को रोकेंगे। हमारा लक्ष्य होगा – स्वस्थ पर्यावरण और सशक्त उद्योग।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 5 9 4
Users Today : 192
Total Users : 4575942
Views Today : 239
Total views : 4596806
Read More