भिवाड़ी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बने जसवीर सिंह, समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया जश्न

SHARE:

ncrkhabar@bhiwadi.

भिवाड़ी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (बीएमए) के अध्यक्ष पद का चुनाव सोमवार को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में सम्पन्न हुआ। सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक हुए मतदान में 1434 मतदाताओं में से 1351 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें से एक वोट मिसिंग रहा जबकि एक वोट रद्द हो गया।
मतगणना पूरी होने के बाद देर शाम परिणाम घोषित किया गया, जिसमें वर्तमान अध्यक्ष चौधरी जसवीर सिंह ने 829 वोट हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मुकेश जैन को 365 वोटों से पराजित कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। मुकेश जैन को 464 व डीवीएस राघव को 56 वोट प्राप्त हुए।।
परिणाम घोषित होते ही विजयी प्रत्याशी के समर्थकों ने उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया और जोरदार आतिशबाजी व नारेबाजी के साथ जीत का जश्न मनाया। समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस भी निकाला।
चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। भिवाड़ी पुलिस और प्रशासन की टीम ने मतदान स्थल के अंदर और बाहर पूरे दिन निगरानी रखी, जिससे चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो सका।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 5 9 4
Users Today : 198
Total Users : 4575948
Views Today : 245
Total views : 4596812
Read More