

Ncrkhabar@Bhiwadi. केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री एवं अलवर सांसद भूपेंद्र यादव ने रविवार को आलमपुर भिवाड़ी क्षेत्र में बीड़ा भिवाड़ी के सहयोग से स्थापित आधुनिक ई-लाइब्रेरी का शुभारंभ किया। इस अत्याधुनिक ई-लाइब्रेरी में 42 कंप्यूटर लगाए गए हैं, जिनकी मदद से छात्र-छात्राएं डिजिटल शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, करियर बिल्डिंग और नई तकनीकों का प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे।

अलवर ससंदीय क्षेत्र में खुलेगी 108 ई-गुरुकुल लाइब्रेरी
भूपेंद्र यादव ने जानकारी दी कि सांसद क्षेत्र में 108 ई-गुरुकुल लाइब्रेरी स्थापित की जा रही हैं। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बनने वाली ये लाइब्रेरी डिजिटल कंपनियों के कोर्स उपलब्ध कराएंगी।
यह अभियान राजस्थान समग्र शिक्षा अभियान के सहयोग से एमओयू के तहत संचालित होगा, जिससे युवाओं को रोजगार और आत्मनिर्भरता के अवसर मिलेंगे।

एनएच पर अवैध रैंप हटाने के लिए होगी बैठक
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 34 एमएलडी का एसटीपी संयंत्र शीघ्र पूरा होगा, जिससे गंदे पानी की समस्या का समाधान और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए तैयार डीपीआर की उच्च स्तरीय समीक्षा पूरी हो चुकी है। नेशनल हाईवे पर अवैध रैम्प की समस्या पर भी केंद्र स्तर पर बैठक प्रस्तावित है।
पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उठाए कदम
भूपेंद्र यादव ने बताया कि बाबा मोहन राम नगर वन को 102 हेक्टेयर क्षेत्र में मियावाकी पद्धति से विकसित किया गया है। यहां अब तक एक लाख से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं।
जल्द मिलेगा भिवाड़ी को नया तोहफा
उन्होंने कहा कि भिवाड़ी में कन्वेंशन सेंटर, जिला स्तरीय अस्पताल और स्टेडियम का लोकार्पण भी जल्द किया जाएगा। सरकार भिवाड़ी क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
इस मौके पर तिजारा विधायक महंत बालक नाथ योगी, पूर्व विधायक मामन सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष महा सिंह चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

Users Today : 189
Total Users : 4575939
Views Today : 234
Total views : 4596801



