भिवाड़ी में कल से लगेगा तीन दिवसीय 12वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव करेंगे उदघाटन

SHARE:

business@ncrkhabar.com-Bhiwadi. स्थानीय अरावली विहार आरएचबी स्थित एग्जीबिशन ग्राउंड एक बार फिर उद्योग जगत की धड़कन बनेगा। जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र, जिला प्रशासन खैरथल-तिजारा और लघु उद्योग भारती के तत्वावधान में 12वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर 2025 का आयोजन 19 से 21 सितम्बर तक किया जा रहा है। तीन दिवसीय इस महोत्सव में उद्योगों, उद्यमियों और युवाओं की भागीदारी से औद्योगिक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी। फेयर का उदघाटन  शुक्रवार प्रातः 10 बजे मुख्य अतिथि केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा अलवर सांसद भूपेन्द्र यादव करेंगे। फेयर प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक चलेगा।फेयर में जहां उद्योग जगत की नवीनतम तकनीक और उत्पाद प्रदर्शित होंगे, वहीं प्रतिदिन वेंडर डेवलेपमेंट और तकनीकी विषयों पर विशेष सेमिनार आयोजित किए जाएंगे। इन सेमिनारों में सरकारी विभागों और विषय-विशेषज्ञों की मौजूदगी से उद्यमियों को नवीनतम औद्योगिक रुझानों और सरकारी नीतियों की जानकारी मिलेगी।आयोजन समिति के अनुसार, यह फेयर क्षेत्र की औद्योगिक प्रगति और उद्यमशीलता को बढ़ावा देने का सशक्त मंच साबित होगा। बड़ी संख्या में उद्यमी, निवेशक और युवा इस आयोजन का हिस्सा बनेंगे, जिससे रोजगार और उद्योग क्षेत्र में नए अवसरों का मार्ग प्रशस्त होगा।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 5 9 4
Users Today : 199
Total Users : 4575949
Views Today : 246
Total views : 4596813
Read More