भिवाड़ी में कल से शुरू होगा तीन दिवसीय भारत व्यापार मेला, 300 से अधिक स्टॉल और सात राज्यों के 160 उद्योगपति होंगे शामिल

SHARE:

Business@ncrkhabar.com-Bhiwadi/Delhi. भिवाड़ी के आरएचबी अरावली विहार मेला ग्राउंड में शनिवार से तीन दिवसीय भारत व्यापार मेले (IIF-2025) का आआयोजन किया जाएगा। मेले का उदघाटन केंद्रीय वन एवंपर्यावरण मंत्री। भूपेंद्र यादव करेंगे। उनके साथ गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेड़म, तिजारा विधायक महंत बाबा बालकनाथ और बानसूर विधायक देवी सिंह शेखावत विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। लघु उद्योग भारती के तत्वावधान में होने वाला यह तीन दिवसीय मेला 19 से 21 सितंबर तक चलेगा और प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक खुला रहेगा।

तीनों दिन रहेंगे खास अतिथि

पहला दिन (19 सितंबर): मेले का उदघाटन मुख्य अतिथि भूपेंद्र यादव करेंगे। विशिष्ट अतिथि जवाहर सिंह बेड़म, महंत बाबा बालकनाथ और देवी सिंह शेखावत रहेंगे।

दूसरा दिन (20 सितंबर): मुख्य अतिथि शहरी विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा होंगे, जबकि उद्योग मंत्री के. के. विश्नोई और विधायक जसवंत यादव विशिष्ट अतिथि रहेंगे।

तीसरा दिन (21 सितंबर): मुख्य अतिथि वन मंत्री संजय शर्मा होंगे और विशिष्ट अतिथि विधायक खुशवंत सिंह।

सात राज्यों के 160 उद्योगपति करेंगे शिरकत

लघु उद्योग भारती भिवाड़ी इकाई के अध्यक्ष सरजीत यादव ने बताया कि मेले में सात राज्यों के लगभग 160 उद्योगपति भाग लेंगे। इनमें राजस्थान से सर्वाधिक 127, हरियाणा से 22, महाराष्ट्र से 5, गुजरात व उत्तर प्रदेश से 2-2, तथा पंजाब और मध्य प्रदेश से 1-1 उद्योगपति शामिल होंगे।

300 से अधिक स्टॉल और वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम

मेले में 300 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां देशभर के निर्माता, वितरक, डीलर और विक्रेता अपने उत्पादों का प्रदर्शन व बिक्री करेंगे। साथ ही होंडा, जैगुआर, बीकेटी, केईआई, सेंट गोबेन, अशोक लीलैंड और मेट्सो जैसी बड़ी कंपनियां वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम के जरिए एमएसएमई को अपने साथ जोड़ने का अवसर देंगी।

रेलवे और डिफेंस भी देंगे अवसर

भारतीय रेल (आरडीएसओ) और इंडियन डिफेंस जैसी राष्ट्रीय संस्थाएं भी इस मेले में उद्यमियों के लिए नए अवसर लेकर आएंगी। जेम (GeM) पोर्टल से जुड़ी जानकारी के लिए विशेष स्टॉल होगा, वहीं सीएसआईआर (CSIR) नई तकनीकों का प्रदर्शन करेगा।

भिवाड़ी गौरव सम्मान और विशेष सेमिनार

तीनों दिन अलग-अलग सेमिनार और पैनल डिस्कशन होंगे। 20 सितंबर को ‘भिवाड़ी गौरव सम्मान’ समारोह में औद्योगिक विकास में योगदान देने वाले विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा एक जिला एक उत्पाद (ODOP) योजना के तहत राजस्थान के 30 जिलों के नवाचारपूर्ण उत्पाद भी प्रदर्शित होंगे। MSME मंत्रालय की ओर से 60 स्टॉल पर 80 प्रतिशत सब्सिडी और महिला उद्यमियों को 100 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी।

12000 स्क्वायर मीटर में बने चार डोम

मेला ग्राउंड के 12000 स्क्वायर मीटर क्षेत्र में चार डोम बनाए गए हैं। तीन डोम में स्टॉल्स लगाए जाएंगे, जबकि एक डोम मंच प्रेजेंटेशन और अतिथियों के लिए होगा। सभी डोम में बिजली, पानी और सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था रहेगी। पूरे आयोजन पर लगभग 1.35 करोड़ रुपए खर्च होने की संभावना है।

उद्योग और आमजन दोनों के लिए सुनहरा अवसर

यादव ने कहा कि यह मेला न केवल व्यापारिक अवसरों को बढ़ावा देगा बल्कि भिवाड़ी व राजस्थान के औद्योगिक और आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान करेगा। महिला उद्यमियों को प्रोत्साहन, नई तकनीकों का प्रदर्शन और निवेशकों से जुड़ाव इस आयोजन की प्रमुख विशेषताएं रहेंगी।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 5 9 4
Users Today : 192
Total Users : 4575942
Views Today : 239
Total views : 4596806
Read More