
Ncrkhabar@Bhiwadi. कस्बे के हाउसिंग बोर्ड सेक्टर एक निवासी बीएमए सचिव और लक्ष्मी महिमा मेटलायज के मालिक गिरधारी लाल स्वामी के घर के बाहर खड़ी कार के चारों टायर चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना 14-15 नवंबर की रात करीब 3:20 बजे की है, जब एक फॉर्च्युनर गाड़ी में सवार कुछ अज्ञात युवक आए और मौके का फायदा उठाकर स्वामी की टोयोटा कार के चारों टायर खोलकर फरार हो गए। पीड़ित ने 15 नवंबर को भिवाड़ी थाना पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कई टीमें गठित कर जांच शुरू कर दी। सीडीटी टीम सर्किल भिवाड़ी ने वारदात में प्रयुक्त फॉर्च्युनर वाहन की पहचान की। तकनीकी जांच और CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्धों को चिन्हित किया गया। इसके बाद जांच अधिकारी एसआई विक्रम सिंह ने कार्रवाई करते हुए नागल शाहपुर (थाना नगीना, जिला नूंह) निवासी तफज्जुल को गिरफ़्तार कर लिया।
चारों टायर बरामद, अन्य आरोपी फरार
गिरफ्तार आरोपी तफज्जुल के कब्जे से चोरी किए गए सभी चार टायर बरामद कर लिए गए हैं। थाना प्रभारी सचिन शर्मा ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके सहयोगियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।


Users Today : 205
Total Users : 4575955
Views Today : 252
Total views : 4596819



