खैरथल-तिजारा में प्याज उत्पादन की स्थिति का केंद्रीय दल ने किया निरीक्षण, किसानों से फीडबैक लेकर दिया सुझाव

SHARE:

ncrkhabar@Bhiwadi. खैरथल-तिजारा जिले में खरीफ प्याज उत्पादन की स्थिति, बाजार भाव, भंडारण क्षमता और विपणन से जुड़े मुद्दों की गहन समीक्षा करने के लिए कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय का केंद्रीय दल बुधवार को दौरे पर पहुँचा। दल ने किसानों व व्यापारियों से सीधे फीडबैक लेकर प्याज उत्पादन को सुदृढ़ बनाने हेतु महत्वपूर्ण सुझाव एकत्र किए और आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने पर जोर दिया। कृषि उपज मंडी सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला कलक्टर शिवपाल जाट ने की। इस दौरान प्याज के उत्पादन, वर्तमान बाजार मूल्य, भंडारण क्षमता, परिवहन व्यवस्था और विपणन से जुड़ी चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। केंद्रीय दल के अधिकारी और उनकी भूमिकाएँ केंद्रीय दल में शामिल बी. के. पृष्टि (उप कृषि विपणन सलाहकार) डॉ. बी. डी. निगम (उप निदेशक, उद्यान तकनीकी प्रभाग) अर्जुनाल बैरवा (उप निदेशक, आई.पी.एम.) चिराग भाटिया (वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी, मूल्य निगरानी प्रभाग) ए. के. सिंह (वरिष्ठ उद्यान अधिकारी) ने किसानों और व्यापारियों से विस्तृत बातचीत कर उनकी समस्याओं, सुझावों और आवश्यकताओं को समझा। किसानों से संवाद और खेतों का निरीक्षण बैठक के बाद केंद्रीय टीम ने ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर प्याज उत्पादक किसानों के खेतों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान किसानों से उत्पादन संबंधी समस्याओं—जैसे रोग-कीट प्रबंधन, मौसम की अनिश्चितता, भंडारण तकनीक और बाजार उपलब्धता—पर विस्तार से बातचीत की गई। अधिकारियों ने किसानों को आधुनिक खेती तकनीकें और वैज्ञानिक विधियों को अपनाने की सलाह दी। साथ ही उन्हें एनपीएसएस मोबाइल एप डाउनलोड कर उसका उपयोग करने के बारे में भी जागरूक किया गया, जिससे किसान प्याज उत्पादन, रोग प्रबंधन और बाजार स्थिति से संबंधित त्वरित जानकारी प्राप्त कर सकें। प्याज निर्यात पर कोई प्रतिबंध नहीं – केंद्रीय दल केंद्रीय दल के अधिकारियों ने यह स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार ने प्याज के निर्यात पर किसी प्रकार का प्रतिबंध नहीं लगाया है और निर्यात सामान्य रूप से जारी है। इससे किसानों को बेहतर बाजार मूल्य मिलने की संभावना बनी हुई है, जिससे उत्पादन और आय में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। स्थानीय प्रशासन व कृषि विभाग के अधिकारी रहे मौजूद दौरे के दौरान संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार विजय सिंह, उप निदेशक उद्यान गोपाललाल मीना, सहायक निदेशक उद्यान सुभाष चन्द्र, मंडी सचिव राजेश कर्दम, कृषि अधिकारी मनीष अग्रवाल भी उपस्थित रहे और विभागीय समन्वय सुनिश्चित किया।

 

कृषि उपज मंडी में प्याज की स्थिति जानने के लिए किसानों व व्यापारियों से बातचीत करते केंद्रीय दल के अधिकारी।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 2 8
Users Today : 225
Total Users : 4584283
Views Today : 294
Total views : 4608410
Read More