
Crime@ncrkhabar.com-Bhiwadi. टपूकड़ा थाना पुलिस ने 2020 के गौतस्करी मामले में फरार चल रहे तीन हजार रुपए के ईनामी आरोपी मोहित जाट को हरियाणा के जींद जिले से गिरफ्तार किया। आरोपी को पकड़ने के दौरान उसने मकान की छत से कूदकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की सतर्कता के कारण उसे दबोच लिया गया।
एसएचओ टपूकड़ा मुकेश कुमार ने बताया कि 30 जून 2020 को खुशखेडा की तरफ से एक बिना नंबर पिकअप में गौवंश तस्करी की जा रही थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने ब्रेड फैक्ट्री, छापर के पास नाकाबंदी की। ग्राम बीबीपुर की ओर से आ रही महिंद्रा बोलेरो पिकअप को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन आरोपी पिकअप में भरे गौवंश को सड़क पर गिराकर फरार हो गए। मौके पर पुलिस ने बिना नंबर पिकअप और तीन गौवंश जब्त किए। जप्त वाहन का मालिक मोहित जाट, अकालगढ़, थाना जुलाना, जिला जींद, लंबे समय से फरार था। मुखबिर से मिली सूचना के बाद हेड कांस्टेबल राजकुमार की अगुवाई में विशेष टीम ने आरोपी के घर छापा मारा। मोहित छत से कूदकर भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन कांस्टेबल प्रदीप ने उसे पकड़ लिया। अभियोजन में आरोपी मोहित से पूछताछ जारी है। यह गिरफ्तारी पांच साल पुराने गौतस्करी मामले में पुलिस की बड़ी सफलता मानी जा रही है।

Users Today : 98
Total Users : 4563212
Views Today : 113
Total views : 4579503



