स्थायीकरण पर अधिवक्ताओं ने किया न्यायिक मजिस्ट्रेट किरण राठी का सम्मान, न्यायिक मजिस्ट्रेट ने अधिवक्ताओं के सहयोग को बताया अविस्मरणीय

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi. सिविल एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट भिवाड़ी किरण राठी का दो वर्ष का प्रोबेशन काल पूर्ण होने के बाद स्थायीकरण होने पर न्यायालय परिसर में हर्ष का माहौल रहा। इस अवसर पर भिवाड़ी बार के अधिवक्ताओं ने न्यायिक मजिस्ट्रेट किरण राठी का गुलदस्ता भेंट कर व साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया। बार एसोसिएशन भिवाड़ी प्रथम के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट शाहिद हुसैन ने बताया कि प्रोबेशन काल के दौरान किरण राठी ने न्यायिक कार्यों का निष्पक्षता, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ निर्वहन किया। अधिवक्ताओं ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए साफा बांधकर व मुंह मीठा करवाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। समारोह के दौरान न्यायिक मजिस्ट्रेट किरण राठी ने अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भिवाड़ी में उनका कार्यकाल अत्यंत अच्छा और स्मरणीय रहा है। उन्होंने कहा कि न्यायिक कार्यों के संचालन में अधिवक्ताओं का उन्हें निरंतर सहयोग मिला, जिसे वह भविष्य में भी सदैव याद रखेंगी। इस अवसर पर न्यायिक मजिस्ट्रेट किरण राठी ने भी अधिवक्ताओं का मुंह मीठा करवाकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। इससे न्यायालय परिसर में सौहार्दपूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला।स्वागत कार्यक्रम में एडवोकेट शाहिद हुसैन, सुभाष दायमा, जसवीर दायमा, हसीन खान, कादिर खान, वीरेंद्र गर्ग, प्रवीण दायमा, इसराक खान, जसविंद्र, अभय सिंह यादव, संदीप यादव, विशाल यादव, सुनील शर्मा, अलीशेर, अंजू चौहान, पदम यादव, अतीक अहमद, साजिद खान, उपमा ओझा, प्रीति व सरोज सहित कई वरिष्ठ एवं युवा अधिवक्ता उपस्थित रहे।

न्यायिक मजिस्ट्रेट भिवाड़ी किरण राठी का स्वागत करते एडवोकेट शाहिद हुसैन।
अधिवक्ताओं का आभार जतातीं न्यायिक मजिस्ट्रेट किरण राठी।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 5 9 4
Users Today : 198
Total Users : 4575948
Views Today : 245
Total views : 4596812
Read More