भिवाड़ी के कराटे खिलाड़ियों का अंतरराष्ट्रीय मंच पर दमदार प्रदर्शन, कई पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान

SHARE:

Sports@ncrkhabar. com-Bhiwadi.नई दिल्ली के प्रतिष्ठित तालकटोरा स्टेडियम में रविवार को आयोजित किंग ऑफ द रिंग इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में भिवाड़ी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया। इस भव्य प्रतियोगिता में भारत, नेपाल, कनाडा और यूनाइटेड किंगडम सहित विभिन्न देशों से करीब 500 कराटे खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जहां उच्च स्तरीय मुकाबले देखने को मिले। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में राजस्थान की भिवाड़ी कराटे टीम ने अनुशासन, तकनीकी दक्षता और आत्मविश्वास का परिचय देते हुए कई पदक अपने नाम किए। स्वर्ण पदक कनिष्क यादव और अक्षिता सिंह ने जीतकर टीम को गौरव दिलाया। वहीं रजत पदक धैर्य यादव, लक्षित सिंह और अक्षरा सिंह ने हासिल किए। कांस्य पदक गौरव जोशी, देवांश चौहान, समीक्षा सिंह, शकुंत, बालानेत्र, सुधान, एकांश यादव और विशाल सिंह ने जीतकर भिवाड़ी की पदक तालिका को और मजबूत किया। प्रतियोगिता से खिलाड़ियों की सफल वापसी पर भिवाड़ी में परिजनों, समाज के गणमान्य नागरिकों और खेल प्रेमियों ने उनका उत्साहपूर्वक स्वागत किया। खिलाड़ियों को फूल-मालाएं पहनाकर बधाई दी गई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। टीम के कोच हेमंत कुमार ने खिलाड़ियों को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता निरंतर अभ्यास, अनुशासन और मेहनत का परिणाम है। उन्होंने खिलाड़ियों को आगे भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 5 9 5
Users Today : 206
Total Users : 4575956
Views Today : 253
Total views : 4596820
Read More