
ncrkhabar@Bhiwadi. अभिभाषक संघ भिवाड़ी के अध्यक्ष एडवोकेट मुनफ़ीद खान का सोमवार को घटाल गांव में गर्मजोशी और उत्साह के साथ स्वागत किया गया। उनके आगमन पर ग्रामीणों और गणमान्य लोगों ने साफा बांधकर एवं फूल-मालाएं पहनाकर सम्मान प्रकट किया। स्वागत समारोह में भाजपा मंडल अध्यक्ष पार्षद नरेंद्र खटाना, हाजी रमजान खान, इंद्र पंच, पूर्व पार्षद विजय शर्मा, असरुद्दीन, गफूर लंबरदार, पूर्ण खटाना, डॉ. चांद मोहम्मद, राशिद खान कॉन्ट्रैक्टर, लाला खान, मनोज बलिया, चुन्नू सिंह, जहीर खान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने एडवोकेट मुनफ़ीद खान के सामाजिक व विधिक क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की और उनके नेतृत्व में अभिभाषक संघ की सक्रिय भूमिका की प्रशंसा की। इस अवसर पर एडवोकेट मुनफ़ीद खान ने सभी ग्रामवासियों एवं उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के हर वर्ग को न्याय दिलाने और विधिक जागरूकता बढ़ाने के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कायम रखते हुए क्षेत्र के विकास और कानून व्यवस्था को मजबूत करने में सहयोग की अपील भी की।

Users Today : 193
Total Users : 4575943
Views Today : 240
Total views : 4596807



