

ncrkhabar@Bhiwadi. कड़ाके की ठंड के बीच जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से वरुण बेवरेज लिमिटेड की ओर से चौपानकी गांव स्थित एक निजी स्कूल परिसर में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए, जिससे ठंड से जूझ रहे लोगों को राहत मिली और उनके चेहरों पर मुस्कान दिखाई दी।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तिजारा डीएसपी शिवराज सिंह शेखावत रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी रोहित मीणा तथा वरुण बेवरेज लिमिटेड चौपानकी के प्लांट हेड संजय सिंह उपस्थित रहे। अतिथियों ने संयुक्त रूप से जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। इस मौके पर तिजारा डीएसपी शिवराज सिंह शेखावत ने कहा कि कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों के लिए कंबल वितरण जैसे कार्यक्रम समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का सराहनीय प्रयास हैं। वहीं प्लांट हेड संजय सिंह ने कहा कि वरुण बेवरेज लिमिटेड सामाजिक सरोकारों के तहत भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम लगातार आयोजित करती रहेगी। कार्यक्रम में वरुण बेवरेज लिमिटेड के डीजीएम एचआर पूनम डागर, नीरज द्विवेदी, प्रियांशु, दिनेश मित्तल, रामख्तयार सहित चौपानकी पुलिस थाना स्टाफ मौजूद रहा। सभी अतिथियों ने कंपनी के इस मानवीय प्रयास की सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।



Users Today : 108
Total Users : 4563222
Views Today : 124
Total views : 4579514



