भिवाड़ी सिविल कोर्ट में बार काउंसिल प्रत्याशी कासिम खान व सचिव रामकिशन गुर्जर का स्वागत

SHARE:

ncrkhabar@Bhiwadi. भिवाड़ी सिविल कोर्ट परिसर में गुरुवार को बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के सदस्य पद के प्रत्याशी एडवोकेट कासिम खान तथा बार एसोसिएशन अलवर के नवनियुक्त सचिव रामकिशन गुर्जर का अधिवक्ताओं ने साफा बांधकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के सदस्य पद के प्रत्याशी एडवोकेट कासिम खान को पूर्ण मत एवं समर्थन देने का आश्वासन दिया। अधिवक्ताओं ने कहा कि कासिम खान लंबे समय से अधिवक्ता हितों के लिए कार्य करते रहे हैं और उनके अनुभव से बार को मजबूती मिलेगी। स्वागत समारोह में अभिभाषक संघ भिवाड़ी के अध्यक्ष एडवोकेट मुन्फ़ीद ख़ान, बार एसोसिएशन भिवाड़ी प्रथम के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट शाहिद हुसैन सहित कई वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने अपने विचार रखे और संगठनात्मक एकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में सुभाष दायमा, मुकेश भिदुड़ी, जसवीर दायमा, पूरण यादव, मिथुन सिंह, वीरेंद्र पांचाल, अभय दायमा, दिनेश दायमा, इसराक खान, सुनील यादव, कादिर ख़ान, नरेंद्र दायमा, एजाज ख़ान, सुनील शर्मा व नरेश कुमार सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 0 0 4
Users Today : 3
Total Users : 4580047
Views Today : 12
Total views : 4602098
Read More