सड़क सुरक्षा माह 2026: रिडकोर ने खिजुरिवास टोल प्लाजा पर वाहन चालकों को किया गया जागरूक, 5000 स्टीकर लगाने का लक्ष्य

SHARE:

सड़क सुरक्षा माह के दौरान खिजुरीवास टोल प्लाजा पर वाहनों पर स्टीकर लगाते रिडकोर कर्मचारी।

ncrkhabar@Bhiwadi. सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत शुक्रवार को रिडकोर (RIDCOR) की ओर से खिजुरिवास टोल प्लाजा पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान टोल प्लाजा, प्रमुख जंक्शन, ढाबों और रेस्टोरेंट्स पर आरपीवी और एंबुलेंस में लगे पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से वाहन चालकों को सुरक्षित ड्राइविंग के संदेश दिए गए। वाहन चालकों से अपील की गई कि वे वाहन धीमी गति से चलाएं, आगे चल रहे वाहन से सुरक्षित दूरी बनाए रखें और अनावश्यक ओवरटेकिंग से बचें। कोहरे के मौसम को ध्यान में रखते हुए फॉग लाइट और हेडलाइट को लो बीम पर रखने की सलाह दी गई, जिससे दृश्यता बनी रहे और सामने से आने वाले वाहन चालकों को असुविधा न हो। अभियान में सीमित व सावधानीपूर्वक हॉर्न के प्रयोग, निर्धारित लेन में वाहन चलाने और सड़क संकेतों व लेन मार्किंग के पालन पर भी विशेष जोर दिया गया। कम दृश्यता की स्थिति में सुरक्षित स्थान पर वाहन रोककर हालात सामान्य होने की प्रतीक्षा करने का संदेश दिया गया। रिडकोर के प्रोजेक्ट मैनेजर पंकज मोदगिल एवं भगवान सिंह के निर्देशन में सड़क सुरक्षा माह के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों सहित विभिन्न वाहनों पर लगभग 5000 स्टीकर लगाए जाएंगे। इसके अलावा पंपलेट वितरण के माध्यम से आमजन को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और सुरक्षित यात्रा को बढ़ावा देना है।

 

Leave a Comment

Our Visitor

1 4 7 1 9 0
Users Today : 60
Total Users : 147190
Views Today : 73
Views This Year : 62453
Total views : 234873
Read More