अरसद पालपुर गैंग का 5 हजार का इनामी बदमाश जमशेद गिरफ्तार

SHARE:

Crime@ncrkhabar.com-Tijara. एनसीआर क्षेत्र में गौतस्करी, चोरी और अवैध हथियारों के मामलों में सक्रिय अरसद पालपुर गैंग के कुख्यात सदस्य तथा पांच हजार रुपये के इनामी बदमाश जमशेद को तिजारा थाना पुलिस और क्राइम डिटेक्शन टीम (सीडीटी) ने संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले करीब तीन साल से फरार चल रहा था और लगातार अपने ठिकाने बदलकर पुलिस से बचता फिर रहा था।

तिजारा थाना एसएचओ जयप्रकाश के अनुसार जमशेद निवासी बेरला थाना जैरोली जिला खैरथल-तिजारा वर्ष 2023 से आबकारी अधिनियम, गौतस्करी और अवैध शराब तस्करी के एक बड़े मामले में वांछित था। उसने अपने चार साथियों के साथ मिलकर गौतस्करी और अवैध शराब की तस्करी की थी। इस मामले में उसके चारों साथी पहले ही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किए जा चुके हैं, जबकि जमशेद लंबे समय से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था और एक विशेष टीम गठित की गई थी। जमशेद के खिलाफ तिजारा, मुण्डावर, कोटपुतली, चोपानकी, रेवाड़ी और अरावली विहार अलवर थानों में हत्या, बलात्कार, जानलेवा हमला, अवैध हथियार रखने, गौतस्करी और चोरी के कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। वह अरसद पालपुर गैंग का सक्रिय सदस्य माना जाता है, जो एनसीआर क्षेत्र में संगठित अपराधों के लिए कुख्यात है। आरोपी से पूछताछ कर गैंग के अन्य सदस्यों, नेटवर्क और लंबित मामलों में उसकी भूमिका की जांच की जा रही है।

 

तिजारा थाना पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 2 7 0
Users Today : 19
Total Users : 4572702
Views Today : 21
Total views : 4592220
Read More