भिवाड़ी में पहली बार होगा ‘राज मेडिकोन 2026’ का आयोजन: अमृतम थीम पर 10–11 जनवरी को जुटेंगे चिकित्सक

SHARE:

Ncrkhabar@Bhiwadi. चिकित्सा क्षेत्र के लिए भिवाड़ी एक ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने जा रहा है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के तत्वावधान में राज मेडिकोन 2026 का आयोजन पहली बार भिवाड़ी में 10 व 11 जनवरी को किया जाएगा। यह दो दिवसीय राज्य स्तरीय चिकित्सा सम्मेलन ‘अमृतम’ थीम पर आधारित होगा, जिसमें चिकित्सकों के मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य को केंद्र में रखा गया है।

आईएमए भिवाड़ी के अध्यक्ष डॉ. अजय गोयल ने बताया कि सम्मेलन के लिए अब तक 650 से अधिक चिकित्सकों का पंजीकरण हो चुका है, जबकि करीब एक हजार डॉक्टरों के शामिल होने की संभावना है। इसमें सरकारी व निजी क्षेत्र के चिकित्सक भाग लेंगे। सम्मेलन के दौरान भिवाड़ी सहित विभिन्न स्थानों से आने वाले 35 से अधिक चिकित्सक शोध पत्रों का वाचन करेंगे, जिनमें छह कैंसर विशेषज्ञ भी अपने शोध प्रस्तुत करेंगे। डॉ. गोयल ने कहा कि चिकित्सक दिन-रात मरीजों की सेवा में लगे रहते हैं, लेकिन इसी व्यस्तता में वे अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाते। इसी उद्देश्य से इस वर्ष की थीम ‘अमृतम’ रखी गई है, ताकि डॉक्टरों में तनाव प्रबंधन और वेलनेस को लेकर जागरूकता बढ़े।सम्मेलन का पहला दिन 10 जनवरी को ओम शांति रिट्रीट सेंटर, बिलासपुर में आयोजित होगा, जबकि 11 जनवरी को भिवाड़ी में समापन समारोह संपन्न होगा। आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि कांफ्रेंस में तनाव प्रबंधन, चिकित्सा क्षेत्र में हो रहे नवीन शोध, आधुनिक उपचार पद्धतियों सहित कई अहम विषयों पर गहन चर्चा की जाएगी। साथ ही उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले चिकित्सकों को सम्मानित भी किया जाएगा। इस अवसर पर आईएमए सचिव डॉ. मुदित मित्तल, कोषाध्यक्ष डॉ. मनीष चौहान, जिला अस्पताल प्रभारी डॉ. सागर अरोड़ा, डॉ. राकेश सोनी, डॉ. गरिमा गोयल, डॉ. संजय शर्मा सहित कई वरिष्ठ चिकित्सक उपस्थित रहे। सम्मेलन में संसद स्थित अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहित सहित प्रदेश व देश के अनेक ख्यातिप्राप्त डॉक्टर शामिल होंगे। आयोजकों के अनुसार राज मेडिकोन 2026 भिवाड़ी के लिए चिकित्सा क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि साबित होगा, जिससे चिकित्सकों के ज्ञान, शोध और अनुभवों का आदान-प्रदान होगा और क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा मिलेगी।

आईएमए भिवाड़ी की ओर से आयोजित राज मेडिकोन की जानकारी देते अध्यक्ष डॉ. अजय गोयल, पूर्व अध्यक्ष डॉ. नीरज अग्रवाल एवं अन्य पदाधिकारी।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 5 9 4
Users Today : 197
Total Users : 4575947
Views Today : 244
Total views : 4596811
Read More