सोशल मीडिया पर आर्मी जवान बनकर बाइक बेचने वाला साइबर ठग गिरफ्तार

SHARE:

crime@ncrkhabar. com-Bhiwadi. चौपानकी थाना पुलिस ने आर्मी का जवान बनकर सोशल मीडिया पर मोटरसाइकिल बेचने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले एक साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अजरुदीन उर्फ हजरू के रूप में हुई है। यह कार्रवाई साइबर सेल के प्रतिबिम्ब पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर की गई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक चोरी का मोबाइल फोन और एक फर्जी सिम कार्ड भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी व्हाट्सएप और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आर्मी जवान की फोटो लगाकर बुलेट मोटरसाइकिल बेचने के विज्ञापन डालता था। वह अपना ट्रांसफर कश्मीर होने का बहाना बनाकर लोगों को सस्ती दर पर बाइक देने का लालच देता और फिर खरीदारों से एडवांस के रूप में पैसे मंगवाकर ठगी कर लेता था। 8 जनवरी को चौपानकी थाना पुलिस ने गश्त और नाकाबंदी के दौरान मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके मोबाइल की जांच में कई व्हाट्सएप चैट और प्रतिबिम्ब पोर्टल पर दर्ज ठगी की शिकायतें मिलीं। जांच में एक पीड़ित से 10,050 रुपये की धोखाधड़ी की पुष्टि भी हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है तथा उससे पूछताछ जारी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी ने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया और इस गिरोह में अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं। यह मामला सोशल मीडिया पर होने वाली ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों की ओर इशारा करता है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी ऑनलाइन खरीद–फरोख्त से पहले पूरी जांच करें और एडवांस भुगतान करने से बचें।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 6 3 2 1
Users Today : 105
Total Users : 4563219
Views Today : 121
Total views : 4579511
Read More