श्रीराम पिस्टन्स एंड रिंग्स लिमिटेड पथरेड़ी में धूमधाम से मना एकता दिवस, कर्मचारियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

SHARE:

ncrkhabar@Bhiwadi. श्रीराम पिस्टन्स एंड रिंग्स लिमिटेड पथरेड़ी परिसर में एकता दिवस स्नेह, उल्लास और आपसी भाईचारे के वातावरण में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में कंपनी के अधिकारियों, स्टाफ एवं श्रमिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ कंपनी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सुमंत्रा मुखर्जी एवं एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अतुल खानापुरकर द्वारा गणेश प्रतिमा तथा कंपनी संस्थापकों लाला श्रीराम और लाला चरतराम की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

कार्यक्रम का संयोजन आईआर व एडमिन विभाग से गिरीश शर्मा एवं राजेश चौधरी द्वारा किया गया। इस अवसर पर कंपनी के श्रमिकों और कर्मचारियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कर्मचारियों द्वारा प्रस्तुत हास्य नाटिका ने सभी को खूब हंसाया और कार्यक्रम में विशेष आकर्षण का केंद्र रही। एकता दिवस के अवसर पर कर्मचारियों को संबोधित करते हुए एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सुमंत्रा मुखर्जी एवं अतुल खानापुरकर ने कंपनी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए 6-पी सिद्धांतों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने सेफ्टी, क्वालिटी और प्रोडक्टिविटी को कार्य संस्कृति का अभिन्न हिस्सा बनाने पर जोर देते हुए कहा कि टीम वर्क और अनुशासन के साथ कार्य कर ही कंपनी निरंतर प्रगति कर सकती है। कार्यक्रम के समापन अवसर पर दोनों एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर्स ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों व श्रमिकों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान पथरेड़ी प्लांट के वरिष्ठ अधिकारी, स्टाफ एवं बड़ी संख्या में श्रमिक उपस्थित रहे।

 

श्रीराम पिस्टन एंड रिंग्स लिमिटेड में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कर्मचारी एवं उपस्थित एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सुमंत्रा मुखर्जी व अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 5 9 4
Users Today : 192
Total Users : 4575942
Views Today : 239
Total views : 4596806
Read More