
Ncrkhabar@Bhiwadi. भिवाड़ी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (बीएमए) परिसर में गणतंत्र दिवस के मौके पर सोमवार सुबह 9:15 बजे ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बीएमए अध्यक्ष चौधरी जसबीर सिंह राणा एवं पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र चौहान ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई, जिसमें उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने देशभक्ति भाव के साथ सहभागिता निभाई। इस अवसर पर वीर शहीदों को नमन करते हुए उनके बलिदान को याद किया गया और देश की एकता, अखंडता एवं संविधान के प्रति निष्ठा बनाए रखने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में बीएमए के मानद सचिव जी.एल. स्वामी, योगेश जैन, कोषाध्यक्ष नरेश कुमार गोयल, उप-कोषाध्यक्ष गोविंद गुप्ता, उपाध्यक्ष बलवीर चौधरी, राजेश अग्रवाल, गोविंद चांदना, रणधीर सिंह, राजबीर सिंह, अजित सिंह देशवाल, अमित भारद्वाज, डी.पी. सिंह, अनुपम शुक्ला, दीपक सांघी, सम्पूर्ण सिंह, एम.एम. खान, नितिन गोयल, उदेस्वर मिश्रा, नाथूराम चौधरी, विकास गोयल, संतलाल, प्रवीन राणा, अरुण त्यागी, दीपक कुमार शर्मा, देशराज तंवर, रजत गुप्ता, राजीव रंजन, रक्षक पाहवा, मनीष सिंह, मुकेश चौधरी, मानद संयुक्त सचिव सुखदेव सिंह, जे.के. शर्मा, पंकज बंसल, मेहर चंद प्रजापत, पी.सी. राय, कुलदीप सिंह, सुनील सोलंकी, किशन तंवर, किशन लाल एवं बी.डी. यादव सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।



Users Today : 109
Total Users : 4563223
Views Today : 125
Total views : 4579515



