संत जेवियर स्कूल भिवाड़ी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

SHARE:

Education@ncrkhabar. com-Bhiwadi. संत जेवियर स्कूल, भिवाड़ी में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर जुगल किंडो द्वारा मुख्य अतिथि जेवियर एल्युमनाई अध्यक्ष राहुल गौतम का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत करने के साथ हुई। मुख्य अतिथि राहुल गौतम ने अपने करकमलों से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके पश्चात राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। कक्षा सातवीं व आठवीं के विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया, जिसमें कदमताल मिलाते हुए विद्यार्थियों ने मंच व तिरंगे को सलामी दी।

विद्यालय के संगीत विभाग द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत “हम सब भारतीय हैं” ने पूरे परिसर को राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत कर दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राहुल गौतम ने विद्यार्थियों से अपने विद्यालयीन अनुभव साझा करते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों को आत्मसात करने और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया।विद्यालय प्रबंधक फादर थॉमस कुरियाकोस ने राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। शिक्षक रोहित छाबड़ा ने अपने विचार रखते हुए विद्यार्थियों से देश की प्रगति में योगदान देने तथा संविधान की गरिमा बनाए रखने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान कक्षा छठी के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंच संचालन अन्वी सिंह व कृतिका श्रीवास्तव ने किया, जबकि मान्या ने अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।

 

 

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 0 0 4
Users Today : 3
Total Users : 4580047
Views Today : 15
Total views : 4602101
Read More