Alwar Tiger Marathon 2026: अंतरराष्ट्रीय टाइगर मैराथन में दौड़ेंगे 18 हजार धावक, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा होंगे मुख्य अतिथि

SHARE:

ncrkhabar@Alwar/New Delhi.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया मिशन, टाइगर एवं पर्यावरण संरक्षण और अलवर के पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने के उद्देश्य से 8 फरवरी 2026 को अलवर में अंतरराष्ट्रीय स्तर की Alwar Tiger Marathon 2026 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन अलवर सांसद खेल उत्सव के अंतर्गत होगा, जिसमें देश-विदेश से करीब 18 हजार धावक भाग लेंगे। इस अंतरराष्ट्रीय मैराथन में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुख्य अतिथि और उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगी। आयोजन को लेकर अलवर सहित पूरे एनसीआर क्षेत्र में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री एवं अलवर सांसद भूपेंद्र यादव ने कहा कि Alwar Tiger Marathon केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि फिटनेस, पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन को बढ़ावा देने का अभियान है। उन्होंने कहा कि इस मैराथन से अलवर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। मैराथन के संयोजक अरुण जैन ने बताया कि यह देश की पहली टाइगर संरक्षण को समर्पित मैराथन है। 8 फरवरी को हजारों धावक अलवर की सड़कों पर दौड़कर वन संरक्षण और फिटनेस का संदेश देंगे। कार्यक्रम में रेवाड़ी-भिवाड़ी, एनसीआर और देशभर से बड़ी भागीदारी रहेगी।

वी-शक्ति संस्था की संस्थापक प्रज्ञा यादव ने बताया कि इस वर्ष धावकों की संख्या में पिछले वर्ष की तुलना में 100 प्रतिशत वृद्धि हुई है। मैराथन में करीब 500 दिव्यांगजन पैरा रन में भाग लेंगे, जो सामाजिक समावेशन का उदाहरण है।

Alwar Tiger Marathon 2026 Categories

21.097 किमी हाफ मैराथन (एलीट व ओपन)

10 किमी ओपन एवं कॉरपोरेट रन

5 किमी शक्ति रन

2 किमी पैरा रन (व्हीलचेयर)

90 लाख से अधिक की पुरस्कार राशि

आयोजकों के अनुसार, विभिन्न श्रेणियों में विजेताओं को 90 लाख रुपये से अधिक की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

International Athletes Participation

इस मैराथन में केन्या, इथियोपिया, बहरीन सहित कई देशों के अंतरराष्ट्रीय एलीट एथलीट भाग लेंगे, जिससे यह आयोजन वैश्विक स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है। आयोजकों का कहना है कि Alwar Tiger Marathon 2026 अलवर और एनसीआर क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और विकास, खेल एवं पर्यावरण संरक्षण का मजबूत संदेश देगी।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 5 9 4
Users Today : 193
Total Users : 4575943
Views Today : 240
Total views : 4596807
Read More