
ncrkhabar@Bhiwadi.मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को खैरथल तिजारा विधानसभा क्षेत्र के बघेरी कलां गांव पहुंचकर पूर्व मंत्री स्वर्गीय हेमसिंह भड़ाना के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने स्व. भड़ाना के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा CM Bhajan Lal Sharma ने कहा कि स्व. हेमसिंह भड़ाना का सार्वजनिक जीवन जनसेवा, ईमानदारी और समाज के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा है। उन्होंने कहा कि स्व. भड़ाना ने अपने राजनीतिक जीवन में हमेशा आमजन के हितों को प्राथमिकता दी और क्षेत्र के विकास के लिए उल्लेखनीय कार्य किए। उनका निधन प्रदेश की राजनीति और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस अवसर पर केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव, राजस्थान सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा, बानसूर विधायक देवी सिंह शेखावत सहित कई जनप्रतिनिधि और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने स्व. हेमसिंह भड़ाना के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके जनसेवा कार्यों को याद किया।




Users Today : 193
Total Users : 4575943
Views Today : 240
Total views : 4596807



