लखनऊ में सपा का बड़ा शक्ति प्रदर्शन: बसपा, कांग्रेस, भाजपा समेत कई दलों के नेता समाजवादी पार्टी में शामिल

SHARE:

Ncrkhabar@Lucknow. समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय, लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों के कई प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री Akhilesh Yadav के नेतृत्व में आस्था जताते हुए बसपा, कांग्रेस, अपना दल (एस) और भाजपा से जुड़े नेताओं ने समर्थकों के साथ सपा का दामन थामा।

यह प्रमुख नेता हुए सपा में शामिल

पार्टी में शामिल होने वालों में पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व मंत्री अनीस अहमद खां उर्फ फूल बाबू (बसपा), दीना नाथ कुशवाहा (पूर्व विधायक, देवरिया), राजकुमार पाल (पूर्व विधायक, प्रतापगढ़ सदर), डॉ. दानिश खान (पूर्व प्रत्याशी, एआईएमआईएम कन्नौज), पूर्व सदस्य विधान परिषद श्रीमती हुस्ना सिद्दीकी, श्रीमती पूनम पाल और इटावा की ड्रोन पायलट रंजना पाल शामिल रहीं।

नसीमुद्दीन सिद्दीकी के साथ शिव शंकर भुर्जी, शंभू प्रजापति, मौ. अयाज आब्दी, चमन लाल (पूर्व वामसेफ प्रभारी), राधेलाल रावत, राम जियावन, मौलाना जमीर कासमी, अफजल सिद्दीकी, शाहिद शेख तथा महोबा से भाजपा नेता और जिला पंचायत सदस्य आनंद द्विवेदी सहित अन्य नेता भी सपा में शामिल हुए।

15,718 लोगों के शामिल होने का दावा

कार्यक्रम में नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने दावा किया कि विभिन्न दलों से कुल 15,718 लोग समाजवादी पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि सभी नए सदस्य अनुशासन के साथ पार्टी को मजबूत करेंगे और वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ काम करेंगे।

बहुजन समाज और समाजवादी विचारधारा में गहरा संबंध 

अखिलेश यादव ने पार्टी में शामिल हुए सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि बहुजन समाज और समाजवादी विचारधारा का संबंध गहरा रहा है। उन्होंने कहा कि नए साथियों के जुड़ने से पार्टी को मजबूती मिलेगी और 2027 के विधानसभा चुनाव में जीत और बड़ी होगी। उन्होंने इसे “पीडीए का प्रेम प्रसार समारोह” बताते हुए सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

फोटो साभार: समाजवादी पार्टी (आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से प्राप्त)

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 5 9 4
Users Today : 193
Total Users : 4575943
Views Today : 240
Total views : 4596807
Read More