खुशखेड़ा में अवैध पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में घायल 17 वर्षीय अनूप की मौत

SHARE:

Ncrkhabar@Newdelhi/Bhiwadi.खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में 16 फरवरी को अवैध रूप से संचालित पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट और आगजनी की घटना में गंभीर रूप से झुलसे 17 वर्षीय अनूप पासवान की रविवार तड़के दिल्ली के Safdarjung Hospital में इलाज के दौरान मौत हो गई। सुबह करीब तीन से साढ़े तीन बजे के बीच उसने अंतिम सांस ली। इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद अनूप का शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजन शव को लेकर अपने पैतृक गांव के लिए रवाना हो गए, जहां उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

अनूप बिहार के पूर्वी चंपारण जिला के हरिसिद्धि अंचल स्थित मटियरिया गांव का निवासी था। उसके पिता दिनेश पासवान ने बताया कि परिवार की नियमित आय का कोई स्थायी स्रोत नहीं है। वे वाराणसी में एक होटल में काम करते हैं, लेकिन उन्हें नियमित काम नहीं मिल पाता। परिवार में अनूप के अलावा 11 वर्ष की एक बेटी और आठ वर्ष का एक बेटा है।

परिजनों ने बताया कि उन्हें उम्मीद थी कि अनूप परिवार की जिम्मेदारी संभालेगा, लेकिन हादसे ने परिवार को गहरा आघात पहुंचाया है। उन्होंने राज्य सरकार से उचित आर्थिक सहायता और मुआवजा देने की मांग की है।

एक अन्य घायल का इलाज जारी

हादसे में झुलसे एक अन्य मजदूर जुनू, जो हरिसिद्धि अंचल के मुरारपुर गांव का निवासी है, का भी Safdarjung Hospital में इलाज जारी है। उसके भाई विनोद पासवान ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया है। हालांकि, उन्होंने बताया कि जुनू के स्वास्थ्य में कुछ सुधार देखा गया है। परिजनों का कहना है कि अगले एक-दो दिन में उसकी स्थिति स्पष्ट होगी। उन्होंने प्रशासन से बेहतर और समुचित इलाज सुनिश्चित करने की मांग की है। गौरतलब है कि खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित पटाखा फैक्ट्री में हुए इस विस्फोट ने सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मृतक अनूप पासवान का फाइल फोटो।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 5 9 4
Users Today : 193
Total Users : 4575943
Views Today : 240
Total views : 4596807
Read More