खैरथल-तिजारा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य के लिए महिलाओं को किया सम्मानित,“महिलाओं को सम्मान और प्रोत्साहन देना ही विकसित समाज की आधारशिला” : एडीएम शिवपाल जाट

SHARE:

NCRkhabar@Khairthal-Tijara.अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) के अवसर पर खैरथल-तिजारा जिला सचिवालय में रविवार को “सशक्त नारी–सशक्त राजस्थान” थीम के साथ जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ADM शिवपाल जाट ने की। इस अवसर पर जिले भर से आई महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए महिला सशक्तिकरण के संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की सीडीपीओ बिना गुप्ता, ब्लॉक सीडीपीओ सुनीता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति किया जागरुक 

अपने संबोधन में एडीएम शिवपाल जाट ने कहा कि महिलाओं को सम्मान और प्रोत्साहन देना ही विकसित समाज की वास्तविक आधारशिला है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं शिक्षा, प्रशासन, चिकित्सा और सामाजिक क्षेत्र सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का परचम लहरा रही हैं। उन्होंने महिलाओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट विभागीय कार्य के लिए ओमवती शर्मा को पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान योजना के अंतर्गत 11 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि, मोमेंटो और प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही आठ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को माता यशोदा पुरस्कार के तहत 5,100 रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त आशा सहयोगिनियों और चिकित्सा कर्मियों को भी उनके सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग, चिकित्सा विभाग, शिक्षा विभाग तथा राजीविका से जुड़ी महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करते अतिरिक्त जिला कलक्टर व कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं।

 

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 6 3 2 1
Users Today : 97
Total Users : 4563211
Views Today : 111
Total views : 4579501
Read More