भिवाड़ी के Hill View Garden Society में सेना के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन, 202 यूनिट रक्त एकत्रित, महिलाओं समेत सैकड़ों लोगों ने किया रक्तदान

SHARE:

Ncrkahabar@Bhiwadi. थड़ा गांव स्थित हिल व्यू गार्डन सोसायटी परिसर के एनर्जी क्लब में भारतीय सेना के घायल सैनिकों की सहायता के लिए भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। हिल व्यू गार्डन आरडब्ल्यूए के महासचिव धर्मेंद्र गौतम के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में भारतीय सेना के सशस्त्र सेना आधान केंद्र, दिल्ली छावनी की टीम ने सूबेदार सुधांशु कुमार और हवलदार सुरिन्दर स्वामी के नेतृत्व में रक्त एकत्रित किया। शिविर में कुल 202 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं और महिलाओं ने रक्तदान कर देश सेवा का संदेश दिया।

रक्तदान शिविर का उद्घाटन हिल व्यू गार्डन के अध्यक्ष राकेश शर्मा, मनीराम यादव, ओम चौहान, राजू शर्मा, आरसी शर्मा, प्रवीण यादव, प्रीति यादव, दिलीप पांडे और हरीश भट्ट ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। सेना की टीम का ढोल-नगाड़ों और मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया तथा पूरे दिन देशभक्ति गीतों के बीच रक्तदान का सिलसिला जारी रहा।

शिविर में सचिन ने 28वीं बार, हिल व्यू गार्डन आरडब्ल्यूए महासचिव धर्मेंद्र गौतम ने 26वीं बार, विपिन आहूजा ने 25वीं बार तथा विनोद भारद्वाज ने 14वीं बार रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को ट्रॉफी और भारतीय सेना की ओर से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उपासना, साक्षी, नीलम, रानी, ख्याति कौशिक सहित कई महिलाओं ने पहली बार रक्तदान कर समाज सेवा का संदेश दिया। शिविर में महिलाओं की भी बड़ी संख्या में भागीदारी देखने को मिली। शिविर में गोपीनाथ हॉस्पिटल की ओर से एम्बुलेंस सुविधा उपलब्ध कराई गई। थड़ा गांव पंचायत और आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों ने भी आयोजन में सहयोग दिया।

इस मौके पर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राकेश शर्मा, महासचिव धर्मेंद्र गौतम, राहुल गुप्ता, हरीश भट्ट, दिलीप पांडेय, विवेक चौहान, मिहिर कुमार, बृजेंद्र पुष्करणा, संजय धीमान, रमेश भट्ट, अरविंद परासर, विपिन आहूजा, विनोद भारद्वाज, अरुण पांडे, कृष्ण यादव, अशोक, अजय, प्रवीण शर्मा, मीनाक्षी, दीपिका, बेद गुप्ता, शारदा शर्मा, शशांक श्रीवास्तव, शशि देसाई, कपिल सिंघल, विप्र सेना जिला अध्यक्ष अशोक कौशिक, प्रदेश सचिव डॉ. गौरव भारद्वाज, जिला सचिव कौशल मिश्रा, संजीव त्रेहन, अमित कीर्ति, ब्रज सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

थड़ा गांव स्थित हिल व्यू गार्डन सोसायटी में रविवार को भारतीय सेना के घायल सैनिकों की सहायता के लिए आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करते रक्तदाता।

 

Leave a Comment

Our Visitor

1 5 1 2 7 4
Users Today : 314
Total Users : 151274
Views Today : 406
Views This Year : 67570
Total views : 239990
Read More