सराजु कहरानी बने कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला महासचिव

SHARE:

ncrkhabar@Bhiwadi.राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) ने खैरथल-तिजारा जिले की नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। इस नवीन कार्यकारिणी में संगठन विस्तार और सक्रिय नेतृत्व को बढ़ावा देने के लिए सराजु कहरानी को जिला महासचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष एम. डी. चोपदार की ओर से तिजारा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे ईमरान खान की सहमति से हुई इस नियुक्ति को संगठन में मजबूत भागीदारी और जमीनी स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में देखा जा रहा है। सराजु कहरानी की जिम्मेदारी होगी कि वह स्थानीय समुदाय के मुद्दों और अल्पसंख्यक समाज की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाएँ। पार्टी नेतृत्व का कहना है कि नई कार्यकारिणी युवाओं और महिलाओं को संगठन में भागीदारी बढ़ाने के साथ-साथ स्थानीय समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करेगी। प्रदेश अध्यक्ष एमडी चौपदार ने सराजु कहरानी की नियुक्ति को संगठन विस्तार और छात्र-युवा हितों को मजबूत करने वाला कदम बताया। इस कार्यकारिणी में सक्रिय नेतृत्व और जमीनी स्तर पर युवाओं की भागीदारी को बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया है। पार्टी का उद्देश्य है कि नई टीम खैरथल-तिजारा में संगठन को मजबूत करे और स्थानीय मुद्दों पर प्रभावी ढंग से काम करे। सराजु कहरानी की नियुक्ति को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय युवाओं ने स्वागत योग्य कदम बताया है।

सराजु कहरानी, जिला महासचिव, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग खैरथल तिजारा।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 5 9 4
Users Today : 193
Total Users : 4575943
Views Today : 240
Total views : 4596807
Read More