खैरथल-तिजारा में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की नई कार्यकारिणी घोषित, साहून खान बने जिला उपाध्यक्ष और सराजु कहरानी महासचिव

SHARE:

ncrkhabar@Bhiwadi. राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) के प्रदेश अध्यक्ष एम. डी. चोपदार ने खैरथल-तिजारा जिले की नई कार्यकारिणी और ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की है। यह नियुक्तियां राज्यसभा सदस्य व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी के निर्देशानुसार की गई हैं। तिजारा विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे ईमरान खान, जिला कांग्रेस अध्यक्ष खैरथल-तिजारा बलराम यादव और अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष अनीश की सहमति से गठित इस कार्यकारिणी में कई पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई कार्यकारिणी में 11 जिला उपाध्यक्ष, एक जिला संगठन महासचिव, 20 जिला महासचिव, एक जिला सचिव और एक जिला प्रवक्ता की नियुक्ति की गई है।

जिला संगठन महासचिव के पद पर परवेज आलम को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं उपाध्यक्ष पद पर साहून खां, मुनसरफ मेवाती, आरिफ, वसीम अकरम, मुकीम, साजिद, जफरू, राहुल, आसम, शौकीन और साहिल खान को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा हसीन खां को जिला प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा जिला महासचिव के पद पर सराजु कहरानी, मोहम्मद सरजीत, इमरान खान, सद्दाम, मो. इरफान, नवीद खान, समयदीन, अनसार, डॉ. वाजिद, भूरा, कय्यूम, साहिद खान, जहीर, तेज सिंह, राहुल, निजाम खान, तौफिक, चिम्मन, हाकम दीन और इकबाल को जिम्मेदारी दी गई है। जिला सचिव के रूप में मुस्तफा को नियुक्त किया गया है, जबकि हसीन खां को जिला प्रवक्ता बनाया गया है। पार्टी नेतृत्व ने उम्मीद जताई है कि नई कार्यकारिणी संगठन को मजबूत करने और अल्पसंख्यक समुदाय की आवाज को मजबूती से उठाने में अहम भूमिका निभाएगी। उधर साहुन खान को जिला उपाध्यक्ष व सराजु कहरानी को महासचिव बनाए जाने पर उनके समर्थकों व शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

साहुन खान, जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग खैरथल तिजारा।
सराजु कहरानी, जिला महासचिव।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 0 0 4
Users Today : 3
Total Users : 4580047
Views Today : 12
Total views : 4602098
Read More